भारत में कुल कितने जिले हैं 2022

Bharat Me Kul Kitne Jile Hai 2022 : लोग अकसर यह जानना चाहते हैं कि भारत में कितने जिले हैं , लेकिन जानकारियों का  पुलिंदा अभी भी कहीं गुम है. 

भारत एक सर्व धर्म समभाव के विचारों पर चलने वाला देश है सभी एक साथ मिल जुल कर रहते हैं.  हमारी सभ्यता और संस्कृति में अनेकानेक विशेषताएं  एवं विविधताएँ है.


28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बने इस भारत देश में और भी छोटे-बड़े कई सारे जिले है.  उन जिलों का भी अपना एक अलग महत्व अपनी एक अलग विशेषताएं एवं इतिहास है.


भारत का सबसे बड़ा जिला भी महाराष्ट्र में स्थित है. जिसकी जनसँख्या काफी अधिक है.


आज के कल में हम जानेंगे कि भारत में कुल कितने जिले हैं  साथ ही  भारत के जिलों से संबंधित कई सारे अन्य रोचक तथ्य. 



Bharat me kul kitne jile hai, bharat ka naksa

जिला किसे कहते हैं ?

हमारे भारत देश में जिला को राज्य या क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र माना गया है. कई बार हमारे भारतीय राज्यों में जिला को सबडिवीजन, तालुका एवं तहसीलों में भी विभाजित किया जाता है.  उस क्षेत्र विशेष की कई सारी महत्वपूर्ण गतिविधियां उस जिले से ही संचालित होती हैं.


भारत के सभी जिलों में प्रशासनिक कार्यों के देखरेख एवं उनके सुचारू रुप से संचालन हेतु एक IAS एक IPS और एक IFS ऑफिसर की नियुक्ति की जाती है. 


भारत में कुल कितने जिले हैं 2022 

यदि 2022 के ताजा आंकड़ों की बात करें तो वर्तमान भारत में कुल 741 जिले हैं.  वही 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में 593 जिले एवं उससे भी पहले की जनगणना के आंकड़ो के मुताबिक भारत में 640 जिले थे. 

भारत के राज्य एवं उनके जिले 

जैसा कि आपने ऊपर आर्टिकल में पड़ा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.  अब हम उन सभी 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश में कुल कितने जिले हैं एवं उनकी क्या विशेषताएं हैं इस पर विस्तार पूर्वक जानेंगे.


1. आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं ?

आंध्र प्रदेश में कुल 13 जिले हैं.  इस राज्य की कुल आबादी 5 करोड़ के आसपास है एवं हर एक जिले में 38 लाख की आबादी का अनुपात है.

2. अरुणाचल प्रदेश में कितने  जिले हैं ?

अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिले हैं एवं इस राज्य की आबादी 14 लाख के approx  है.  यदि आबादी के अनुपात की बात करें तो इसके प्रत्येक जिले में लगभग 55 हजार व्यक्ति रहते हैं.

3. आसाम में कुल कितने जिले हैं ?

आसाम में कुल 34 जिले हैं इस  राज्य की कुल आबादी 3 करोड़ के लगभग है.  प्रत्येक जिले में आबादी का अनुपात 9 लाख है.

4. बिहार में कुल कितने जिले हैं ?

बिहार एक घनी आबादी वाला राज्य है और बिहार में कुल 38 जिले हैं.  इस राज्य की अनुमानित जनसंख्या 10 करोड़ है एवं प्रत्येक राज्य में आबादी का अनुपात 27 लाख है. आप बिहार की चौहद्दी के बारे में जान सकते है.

5. छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं?

छत्तीसगढ़ में कुल 28 जिले हैं, इसकी आबादी ढाई करोड़ के आसपास है एवं प्रत्येक जिले में  अनुमानित 9 लाख की आबादी बसती है.

6.  गोवा में कुल कितने जिले हैं ?

गोवा में कुल 2 जिले हैं इस राज्य की आबादी  अनुमानित 14 लाख एवं प्रत्येक जिले में 7 लाख की जनसंख्या निवास करती है.

7.  गुजरात में कुल कितने जिले हैं ?

गुजरात में कुल 33 जिले हैं इस राज्य की अनुमानित आबादी 6 करोड़ के आसपास है एवं प्रत्येक जिले में 18 लाख  से ज्यादा लोग रहते हैं.

8. हरियाणा में कुल कितने जिले हैं ?

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं एवं इस राज्य की आबादी ढाई करोड़ के आसपास है. सभी जिलों में 11 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं. दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में इस राज्य का बड़ा नाम है. साथ ही इस राज्य के खिलाड़ियों ने देश के लिए कई मेडल्स भी जुटाए हैं. 

9. हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

हिमाचल प्रदेश में कुल 12 जिले हैं. इस राज्य की कुल जनसंख्या 68 लाख के आसपास है एवं प्रत्येक जिले में  अनुमानित 6 लाख लोग निवास करते हैं.

10. झारखंड में कितने जिले हैं ?

झारखंड में कुल 24 जिले हैं.  झारखंड राज्य बिहार से अलग होकर बना था और इस राज्य की कुल जनसंख्या  तकरीबन 3.5 करोड़ है एवं प्रत्येक जिले की औसत आबादी 13 लाख के आसपास है.

11.  कर्नाटका में कुल कितने जिले हैं ?

कर्नाटका में कुल 31 जिले हैं,  इस राज्य की कुल आबादी  6 करोड़ 20 लाख है.  एवं प्रत्येक जिले में औसतन 19 लाख लोग निवास करते हैं.

12. केरला में कुल कितने जिले हैं ?

केरला भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है और इसके कुल जिलों की संख्या 14 है.  यदि यहां के आबादी की बात करें 3 करोड़ 34 लाख से अधिक लोग यहां निवास करते हैं.  प्रत्येक जिले की औसत आबादी देखें तो हर जिले में तकरीबन 23 लाख लोग निवास करते हैं.

13. मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं ?

मध्य प्रदेश 7 करोड़ से अधिक आबादी वाला एक घना राज्य है.  जो अपने आप में कई सारी ऐतिहासिक एवं पौराणिक  विविधताएँ छुपाए बैठा है. मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं प्रत्येक जिले में औसतन 13 लाख लोग रहते हैं.

14. महाराष्ट्र में कितने जिले हैं ?

महाराष्ट्र भारत का एक अभिन्न अंग है.  इस राज्य की कुल आबादी 11 करोड़ से भी अधिक है.  महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं एवं प्रत्येक जिले में औसतन 31 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं.

15. मणिपुर में कुल कितने जिले हैं ?

मणिपुर जनसंख्या की दृष्टि से बेहद ही छोटा राज्य है और इस राज्य में कुल 16 जिले हैं. प्रत्येक जिले की औसत आबादी 1 लाख 60 हजार के आसपास है एवं पूरे मणिपुर की आबादी तकरीबन 25 लाख है.

16. मेघालय में कुल कितने जिले हैं ?

मेघालय में कुल 11 जिले हैं और इस राज्य की आबादी 29 लाख के आसपास है.  इसके प्रत्येक जिले में औसतन 2 लाख 69 हजार लोग निवास करते हैं.  इस राज्य की खासियत जब तक होने वाली बारिश है.

17.  मिजोरम में कितने जिले हैं ?

जनसंख्या की दृष्टि से  बेहद ही छोटा राज्य हैं और इस राज्य में 11 जिले हैं.  प्रत्येक जिले की आबादी एक लाख के आसपास है एवं राज्य की कुल जनसंख्या 10 लाख है.

18.  नागालैंड में कुल कितने जिले हैं ?

नागालैंड में कुल 12 जिले हैं और इस राज्य की कुल आबादी 20 लाख के आसपास है.  नागालैंड के प्रत्येक जिले में  ऑस्टन 1 लाख 70 हजार लोग निवास करते हैं.

19. उड़ीसा में कितने जिले हैं ?

ओडिशा में कुल 30 जिले हैं एवं इस राज्य की कुल  अनुमानित आबादी 4 करोड़ 20 लाख है.  इसके प्रत्येक जिले में तकरीबन 14 लाख लोग निवास करते हैं.

20. पंजाब में कितने जिले हैं ?

पंजाब में कुल 22 जिले हैं एवं इस राज्य की कुल आबादी तकरीबन 3 करोड़ के आसपास है.  यह एक कृषि प्रधान राज्य है और इसके प्रत्येक जिले में तकरीबन 13 लाख लोग निवास करते हैं.

21. राजस्थान में  कुल कितने जिले हैं ?

 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान एक बेहद ही  विस्तृत राज्य है.  इस राज्य में कुल 33 जिले हैं एवं प्रत्येक जिले की औसत आबादी 21 लाख है.  यदि राजस्थान की औसत आबादी की बात करें तो यह 7 करोड़ के लगभग है.

22 . सिक्किम में कुल कितने जिले है ?

सिक्किम में कुल 4 जिले हैं एवं इस राज्य की कुल जनसंख्या छह लाख के आसपास है प्रत्येक जिले में तकरीबन डेढ़ लाख लोग निवास करते हैं.

23. तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ?

तमिलनाडु में कुल 38 जिले हैं एवं इस राज्य की कुल आबादी 7.5 करोड़ है.  इसके प्रत्येक जिले में तकरीबन 19  लाख लोग निवास करते हैं.  तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक अंग है.  यह राज्य अपनी  खानपान एवं संस्कृति हेतु पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.

24. तेलंगाना में कुल कितने जिले हैं ? 

तेलंगाना में कुल 33 जिले हैं. इस राज्य की कुल आबादी 3.5 करोड़ है एवं प्रत्येक जिले में तकरीबन 1.6 लाख लोग निवास करते हैं.

25. त्रिपुरा में कुल कितने जिले हैं ?

त्रिपुरा में कुल 8 जिले हैं एवं इस राज्य की औसतन आबादी 3700000 है . इसके प्रत्येक जिले में तकरीबन 5 लाख लोग निवास करते है.

26. उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं.  यह एक घनी आबादी वाला राज्य है और इसकी कुल औसतन आबादी 20 करोड़ के आसपास है.  इसके प्रत्येक जिले में औसतन 27 लाख लोग निवास करते हैं.

27. उत्तराखंड में कुल कितने जिले है ?

उत्तराखंड में कुल 13 जिले है एवं प्रत्येक जिले में तकरीबन 8 लाख लोग निवास करते है. पिछले जनगणना की रिपोर्ट के मुताबिक इस राज्य की कुल औसतन आबादी 1 कड़ोड़ है.

28. वेस्ट बंगाल में कुल कितने जिले हैं ?

वेस्ट बंगाल में कुल 23 जिले हैं एवं इस राज्य की कुल जनसंख्या 9.5 करोड़ के आसपास है. अन्य राज्यों के मुकाबले पश्चिम बंगाल में प्रत्येक जिले की औसतन आबादी काफी अधिक है. यहां प्रत्येक जिले में औसतन 40 लाख लोग निवास करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ