भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022 में? – क्षेत्रफल और जनसँख्या के अनुसार

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022 ? जनसंख्या की दृष्टि से समूचे विश्व में दूसरे नंबर पर आने वाला भारत अपने आप में कई Records को समेटे हुए हैं.

आगे आप जानेंगे की जनसँख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

हमारा प्यारा भारत वर्ष 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित है  और  ताजा आंकड़ों के अनुसार 2022  में पूरे भारत में कुल 748 जिले हैं.

हालाँकि पूरे देश के लोगों में एक सवाल हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

bharat ka sabse bada jila 2022 me, kshetrafal aur jansankhya ke anusar bharat ka sabse bada jila


सबसे बड़े जिले को दो पैमानों पर मापा जा सकता है,  एक तो जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला और दूसरा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला.

हालांकि यदि हम आंकड़ों में जाएं तो भारत में अनेकों बड़े जिले हैं,  लेकिन इस पोस्ट में हम Bharat Ka Sabse Bada Jila की बात कर रहे हैं.

इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत के Top 10 सबसे बड़े जिले की लिस्ट  मैं कौन-कौन से  जिले शामिल हैं.

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है क्षेत्रफल की दृष्टि से

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा गुजरात का कच्छ जिला है. 10 तहसील 939 गांव और 6 नगर पालिकाओं वाले कच्छ जिला का कुल क्षेत्रफल 45,652 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनसँख्या के अनुसार गुजरात के कच्छ जिले की वर्तमान जनसँख्या 20,92,371 है.

ध्यान रहे गुजरात का कच्छ जिला सिर्फ और सिर्फ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला है. लेकिन यदि जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो गुजरात का कक्ष जिला भारत के सबसे बड़े 10 जिलों की लिस्ट में कहीं नजर भी नहीं आता है.

ऑफिसियल वेबसाइट : https://kachchh.nic.in/

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े जिले.

क्षेत्रफल के अनुसार भारत के सबसे बड़े 10 जिले की सूचि में 45652 वर्ग किलोमीटर वाला कच्छ पहले नंबर पर आता है, वही आँध्रप्रदेश का कर्नूल 17658 वर्ग किलोमीटर के साथ 10 वें पायदान पर.

S. No. जिला राज्य क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) जनसँख्या
1 कच्छ गुजरात 45652 2092371
2 लेह जम्मू और कश्मीर 45110 133487
3 जैसलमेर राजस्थान 39313 669919
4 बीकानेर राजस्थान 28466 2363937
5 बारमेर राजस्थान 28393 2603751
6 जोधपुर राजस्थान 22901 3687165
7 अनंतपुर आँध्रप्रदेश 19130 4081148
8 महबूबनगर आँध्रप्रदेश 18432 4053028
9 नागौर राजस्थान 17686 3307743
10 कर्नूल आँध्रप्रदेश 17658 4053463

हालाँकि क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े जिले को लेकर अभी भी लोगों के मन में बहुत सारे संशय है. 

क्योंकि धारा 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिए गए.  

ऐसे में लद्दाख में सिर्फ 2 जिले बने करगिल और लेह.

भारत के नए नक्शे के अनुसार क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला लेह है.  जो लद्दाख में स्थित है.  


हालांकि इसके कुछ हिस्से पर चीन और पाकिस्तान ने भी कब्जा जमा रखा है जिस कारण से क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े जिलों की सूची में लेह का स्थान नीचे रखा गया है. 

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ? जनसंख्या की दृष्टि से

जनसंख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र का ठाणे जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है. तकरीबन 1.11 करोड़ जनसंख्या को अपने क्षेत्रफल में समेटे महाराष्ट्र का ठाणे जिला भारत के सबसे बड़े जिलों की सूची में पहले नंबर पर आता है.

ठाणे जिला में 58 लाख 65 हजार पुरुष के साथ साथ तकरीबन 5200000 महिलाएं भी निवास करते हैं.  अभी भी ठाणे जिला का पापुलेशन ग्रोथ 36% है. 

पूरे महाराष्ट्र के कुल जनसंख्या का 10% ठाणे में ही निवास करता है.

ऐसे में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला ठाणे जिला ही रहने वाला है.

ऑफिसियल वेबसाइट : https://thane.nic.in/

जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े जिले 

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़े 10 जिलों की सूचि निम्न है, जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र का ठाणे जिला सबसे अधिक 1.11 करोड़ (अनुमानित)  जनसंख्या के साथ पहले नंबर पर है. वहीं राजस्थान का जयपुर जिला 66 लाख(अनुमानित) आबादी के साथ 10 वें पायदान पर.

S. No. जिला राज्य जनसँख्या
1 ठाणे महाराष्ट्र 11060148
2 उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल 10009781
3 बैंगलोर कर्नाटक 9621551
4 पुणे महाराष्ट्र 9429408
5 मुंबई उपनगर महाराष्ट्र 9356962
6 दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल 8161961
7 बर्द्धमान पश्चिम बंगाल 7717563
8 अहमदाबाद गुजरात 7214225
9 मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल 7103807
10 जयपुर राजस्थान 6626178

जनसंख्या के अनुसार भारत के 10 सबसे बड़े जिले की list में अकसर बदलाव होते रहते हैं. तो हम भी उन्हें ताजा आंकड़ो के साथ update करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें :

चलते-चलते : भारत का सबसे बड़ा जिला

प्रस्तुत आर्टिकल में आपने जाना की, जनसँख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? 2022 में Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai?

साथ ही इस लेख के अंतर्गत आपको जनसँख्या एवं क्षेत्रफल के अनुसार भारत के 10 सबसे बड़े जिले की सूचि भी मिलेगी.

जो 2011 की जनगणना की रिपोर्ट पर आधारित है.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ