बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ? यह सवाल आपके जेहन में कभी न कभी जरूर आया होगा. 

इसे मापने के भी दो पैमाने है,  क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है और जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

इसके अलावा पिछली जनगणना के अनुसार क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से बिहार के 10 सबसे बड़े जिलों की लिस्ट आपके ज्ञान वर्धन में सहायक हो सकता है.

bihar ka sabse bada jila kaun sa hai
Bihar Ka Sabse Bada Jila

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ? - क्षेत्रफल की दृष्टि से

क्षेत्रफल की दृष्टि से पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है. 2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम चंपारण का कुल क्षेत्रफल 5,228 वर्ग किलोमीटर है एवं जनसंख्या का आंकड़ा 3,935,042 है.  पश्चिम चंपारण जिले में 9.99% लोग शहरी इलाकों में निवास करते हैं एवं 90.01% लोग ग्रामीण इलाकों में निवास करते हैं. 

क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार के 10 सबसे बड़े जिले

S. No. जिला क्षेत्रफल (km²)
1 पश्चिमी चंपारण 5,228
2 गया 4,976
3 पूर्वी चंपारण 3,968
4 रोहतास 3,847
5 मधुबनी 3,501
6 कैमूर 3,362
7 औरंगाबाद 3,305
8 पूर्णिया 3,229
9 मुजफ्फरपुर 3,173
10 जमुई 3,122

बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ? - जनसंख्या की दृष्टि से

जनसंख्या की दृष्टि से पटना बिहार का सबसे बड़ा जिला है. 2011 की जनगणना के मुताबिक पटना जिला की कुल आबादी 5,838,465 है जिनमे 3,078,512 पुरुष और 2,759,953 महिलाएं शामिल हैं. यहाँ की जनसंख्या वृधि दर 23.73 % है. 

जनसंख्या की दृष्टि से बिहार के 10 सबसे बड़े जिले 

S. No. जिला जनसंख्या
1 पटना 5,838,465
2 पुरबी चंपारण 5,099,371
3 मुजफ्फरपुर 4,801,062
4 मधुबनी 4,487,379
5 गया 4,391,418
6 समस्तीपुर 4,261,566
7 सारण 3,951,862
8 दरभंगा 3,937,385
9 पश्चिम चंपारण 3,935,042
10 वैशाली 3,495,021

बिहार का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?

क्षेत्रफल और जनसँख्या की दृष्टि से बिहार के सबसे छोटे जिलों को 2 भागों में विभाजित किया गया है.

क्षेत्रफल के अनुसार बिहार का सबसे छोटा जिला 

क्षेत्रफल की दृष्टि से शिवहर बिहार का सबसे छोटा जिला है. शिवहर जिले का कुल क्षेत्रफल 443 वर्ग किलोमीटर है.इसकी सीमा उत्तर और पूर्व में सीतामढ़ी से, पश्चिम में पूर्वी चंपारण से और दक्षिण में मुजफ्फरपुर से लगती है।

जनसंख्या के अनुसार बिहार का सबसे छोटा जिला

जनसंख्या की दृष्टि से शेखपुरा बिहार का सबसे छोटा जिला है. जिसकी कुल जनसंख्या 634927 है. इस जिले में 310 गाँव है और अधिकांश लोग जीवनयापन हेतु कृषि पर निर्भर है.


ये भी पढ़ें :

चलते चलते :

इस आर्टिकल में आपने जाना, की क्षेत्रफल और जनसंख्या की  दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ? इसके अलावा दोनों पैमानों पर bihar के सबसे बड़े 10 जिलों की list भी.

साथ हमने जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर बिहार के सबसे छोटे जिले पर भी चर्चा की.

इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ साझा करें और उनका भी ज्ञानवर्धन करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ