मेरे सपनों का भारत | india of my dream


मेरे सपनों का भारत

यह भले ही महज एक कल्पना हो, लेकिन कालांतर में मेरा भारत कुछ ऐसा ही था। इसकी गौरव गाथा सम्पूर्ण विश्व मे प्रसिद्ध थी।

भूमिका - मेरे सपनों का भारत

Mere sapno ka bharat image
Image credit : pixabay
मेरा प्यारा देश भारत अपने अतीत में महान - गौरवशाली, इतिहास समेटे हुए हैं। जिससे हम भारतवासी अपनी अद्वितीय आन - बान - शान से विश्व में अग्रणी हैं ।

इसके गर्भ में अनेक प्राचीन संस्कृतियाँ एवं मानव - सभ्यता के क्रमिक - विकास की गौरवपूर्ण - गाथा है ।

भारतीय संस्कृति -

भारत की संस्कृति की गणना विश्व की प्राचीनतम् सभ्यताओं में होती है । संसार की प्रायः सभी संस्कृतियों के नष्ट होने पर भी भारतीय - संस्कृति समय के अनेक झंझावातों और तूफानों के सामने अपनी उच्चता और महानता को अक्षुण्ण रखे हुए हैं।

मानव संस्कृति के आदि - ग्रंथ ऋग्वेद की रचना का श्रेय इसी देश को प्राप्त है । इस देश के मनीषी । आत्मा और परमात्मा की गुत्थियाँ सुलझानेवाले कोरे दार्शनिक ही नहीं थे , वरन् उन्होंने ज्ञान - विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की गहराई से खोज की।

संगीतकला , चित्रकला , मूर्तिकला , स्थापत्यकला , में भी हमने बेजोड ( आश्चर्यजनक ) उन्नति की । हमारे देश में उस समय ही उच्च कोटि की नागरिक सभ्यता विकसित हो चुकी थी जिस - समय संसार का अधिकांश भाग घुमंतू जीवन अपनाए हुए था । सिंधु - घाटी की सभ्यता इसका ज्वलन्त उदाहरण है ।

मेरे सपनों का भारत

प्राकृतिक शोभा -

मेरा देश भारत प्रकृति की पुण्य - लीलास्थली तथा विश्व का सिरमौर है । माँ भारती के मस्तक पर हिमालय मुकुट के समान , गले में गंगा तथा यमुना हार के समान और दक्षिण में भारत - माता के चरणों को हिन्द महासागर निरंतर धोता रहता है ।

गंगा , यमुना , सतलुज , व्यास , गोमती , कावेरी जैसी अनेक नदियों का यह देश अन्न के रूप में सोना उगलता है तथा केवल यहीं पर छ : ऋतुएँ आती हैं ।

अनेकता में एकता -

अपने अंतर में संजोए अनेक प्राचीन संस्कृतियों का साक्षी हमारा देश समय - समय पर आने वाली विभिन्न संस्कृतियों , धर्म और सम्प्रदायों को अपने यहाँ आश्रय देता रहा है ।

यही कारण है कि यहाँ अनेकता में एकता का अद्वितीय उदाहरण मिलता है । विविध आस्थाओं , धार्मिक विश्वासों और सामाजिक जीवन - शैली की अनूठी मिसाल है ।

यह " अनेकता में एकता " । मेरा देश भारत सामाजिक - धार्मिक अनेकता ( विविधता ) को एक सूत्र में पिरोये है ।

उपसंहार - मेरे सपनो का भारत

उपरोक्त तथ्यों के संदर्भ में हमारे देश के विषय में निम्नांकित निष्कर्ष उभर कर सामने आते हैं -

● अनेक प्राचीन संस्कृतियों एवं मानव - सभ्यता का केन्द्र

● महान गौरवशाली इतिहास का भंडार

● अपूर्व प्राकृतिक - शोभा , छः ऋतुओं एवं प्रचुर मात्रा में उत्पन्न करनेवाली उर्वरा धरती

● सर्वधर्म समभाव के उदाहरण के तौर पर देखा जाने वाला एकमात्र देश।

● प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरती धरती

● गाँव मे चलने वाली ठंढी हवाओं का सुकून

● चिड़ियों की चहचहाहट से गुंजायमान वातावरण

● अनेकता में एकता के अनुपम उदाहरण का पावन एवं महापरम्पराओं वाला हमारा भारत देश संसार में एकमात्र मिसाल है । 


यही खूबियां हमारे देश भारत को दूसरे देश से अलग ठहराती है। इन्हीं खूबियों की वजह से भारत आज विश्व गुरु है। ऐसे ही नही मेरा भारत महान कहलाता है।

जैसे-जैसे वक्त बदलेगा भारत भी अपने आप विश्व पटल पर स्थापित कर लेगा। यहाँ की कला संस्कृति पूरे विश्व मे एक अलग पहचान कायम करेगी।

भारतीय व्यंजन के जायके को विदेशों में भी स्थान मिला है। भविष्य में भारतीय व्यंजन दुनिया की पहली पसंद बनेगी। लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

Must read -

  समय का महत्व निबंध


  छात्र और अनुशासन

अपने देश की गौरवमयी - परम्पराओं तथा वैभवशाली इतिहास को अक्षुण्ण बनाने हेतु यही निश्चय करें-

जिएँगे तो हमेशा इसी के लिए,वही हर्ष और वही अभिमान रहेगा। वतन पर आने वाली हर एक विपत्ति के लिए सर्वश्व निछावर कर देंगे।

अगर हमने ऐसा संकल्प लिया तो निश्चित रूप से

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ