Bihar ki chauhaddi kya hai : बिहार की चौहद्दी का विस्तृत विवरण

इस पोस्ट में हम बात करेंगे बिहार की चौहद्दी ( Bihar ki chauhaddi ) के बारे में। दरअसल आज भी कई लोग बिहार की चौहद्दी से वाकिफ नही है। 

ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है, लोगों को अपने गृह राज्य के बारे में basic जानकारी हो।

बिहार की चौहद्दी क्या है - Bihar ki chauhaddi

1. पूर्व में पश्चिम बंगाल 
2. पश्चिम में उत्तर प्रदेश 
3. उत्तर में नेपाल
4. दक्षिण में झारखंड

एक वक्त था जब बिहार अपनी शिक्षा व्यवस्था, पर्यटन, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए पूरे विश्व मे मशहूर था। 

लेकिन कई कारणों की वजह से आज बिहार-बिहार नही रहा। बिहार की ये उपलब्धियां सिर्फ एक किवदंती बन के राह गयी है।

जिस बिहार में आ कर गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। उस बिहार की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। 

जो बिहार कभी पूरे विश्व मे नालंदा विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता था। आज वो बिहार टॉपर्स घोटाले के लिए जाना जाता है।

पर्यटन स्थलों के हालात ऐसे हैं कि वहाँ जाने का जी नही करता। ऐतिहासिक स्थल तो बहुत सारे हैं, लेकिन  उनकी देखभाल करने वाला कोई नही।

पता नही क्यों मैं भावनाओं में बहता चला जा रहा हु। बिहार की बात करते-करते मैं ये बात बिल्कुल भूल गया कि। मुझे तो बिहार की चौहद्दी के बारे में जानकारी देनी है।

खैर यदि आप bihar के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की इक्षा रखते है तो वर्तमान बिहार पर निबंध को पढ़कर पुख्ता जानकारी हासिल कर सकते है।


Bihar ki chauhaddi

बिहार की चौहद्दी क्या है ? | Bihar ki chauhaddi kya hai ?

बिहार की सीमा से चारो दिशाओं में सटे बिहार की चौहद्दी (bihar ki chauhaddi) का विवरण, नीचे विस्तार पूर्वक दिया गया है। जिस के माध्यम से आपको बिहार की चौहद्दी की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगा।

1. पूर्व में पश्चिम बंगाल | West Bengal in East


पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक नामचीन राज्य है । जिसे भारतीय बंगाल के नाम से जाना जाता है। इसके पड़ोस में बिहार के अलावा नेपाल, भूटान, सिक्किम, असम, बांग्लादेश, झारखंड और ओडिशा हैं। 

यहाँ की आधिकारिक भाषा बांग्ला और अंग्रेजी है। साथ ही यहाँ के कुछ भाग में हिंदी, नेपाली जैसी भाषाएं भी प्रचलित है।

वर्तमान में यहाँ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। जो trinmul congress से belong करती हैं। यहाँ की राजनीति विशेष दिलचस्प है।

पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा त्योहार और मशहूर भोजन के रूप में माछ भात जिसे हम आम बोलचाल की भाषा मे मछली चावल के रूप में जानते हैं, विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

बिहार की चौहद्दी के नजरिए से देखें तो पश्चिम बंगाल , बिहार के पूर्व में स्थित है। जिसकी जनसंख्या 2011 के जनगणना के मुताबिक 9 करोड़ के approx है और प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 8 हजार रूपये।

bihar तभी अस्तित्व में आया जब बंगाल का विभाजन हुआ. इसलिए बंगाल की सीमा से bihar के कुल 3 जिले लगते है.

बंगाल से जुड़े bihar के जिले 

  1. पूर्णिया
  2. किशनगंज
  3. कटिहार

2. पश्चिम में उत्तर प्रदेश | uttar pradesh in West


उत्तर प्रदेश भारत मे सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसकी कुल जनसंख्या 20 करोड़ से भी ज्यादा है। 1930 के वक्त जब देश मे अंग्रेजों का शासन था। 

तब इसे संयुक्त राज्य अवध और आगरा के  रूप मे जाना जाता था। साथ ही United provincia के रूप में जाना जाता था।

1950 में इसका नाम बदल के उत्तर प्रदेश कर दिया गया। लेकिन इसका short form पहले भी UP ही था और अभी भी UP ही है।

यहाँ की प्रति व्यक्ति आय 55000 के approx है। यहाँ के मुख्यमंत्री का नाम योगी आदित्यनाथ है। जो भारतीय राजनीति party 'भारतीय जनता पार्टी' से belong करते हैं।

उत्तर प्रदेश की प्रशानिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है।  इस राज्य में कुल 75 जिले और 18 मंडल है।

उत्तर प्रदेश के ही पहाड़ी इलाकों का विभाजन कर के वर्ष 2000 में उत्तराखंड का गठन किया गया । उत्तर प्रदेश को उसकी ऐतिहासिक विरासतों के लिए जाना जाता है। 

यहाँ ताजमहल, अयोध्या जैसे ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं और गंगा जैसी पवित्र नदी का अविरल प्रवाह होता है। बनारस के गंगा घाट पर होने वाली आरती को देखने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

झारखण्ड की तरह ही उत्तर प्रदेश के साथ भी bihar के 8 जिलों की सीमा लगती है.

उत्तर प्रदेश से लगने वाले bihar के जिले 

  1. सीवान
  2. पश्चिम चंपारण
  3. भोजपुर
  4. गोपालगंज
  5. कैमूर
  6. रोहतास
  7. सारण
  8. बक्सर

3. उत्तर में नेपाल | Nepal in North


नेपाल एक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य है। जिसके उत्तर में तिब्बत , पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में भारत स्थित है। ये एक ऐसा देश है जो कभी गुलाम नही बना।

Percentage के हिसाब से नेपाल सबसे बड़ा हिन्दू देश है। यहां की 85 प्रतिशत जनसंख्या हिन्दू धर्म को मानती है। 

नेपाल में कई सारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतें हैं। जिनका धर्म और आस्था की दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्व है।

यहाँ की आधिकारिक भाषा नेपाली है। इसके अलावा बिहार से लगे इलाकों में मैथिली language का उपयोग भी बहुतायत में किया जाता है।

नेपाल की सेना पूरे एशिया महादेश की 5th सबसे बड़ी सेना है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नेपाल की गोरखा army को सबसे ज्यादा बार क्रॉस दे कर सम्मानित किया गया था।

नेपाल की आधिकारिक राजधानी काठमांडू है। यहाँ के निवासियों को नेपाली कहा जाता है। यहाँ की मुद्रा Nepali rupees (NPR) है।

कुल जनसंख्या 2 करोड़ 8 लाख ,जीडीपी approx 48 billion dollars और प्रति व्यक्ति आय 1500 dollar है।

बिहार की चौहद्दी ( Bihar ki chauhaddi ) के नजरिए से नेपाल ,बिहार के उत्तर में अवस्थित है। यहाँ से कई सारी बड़ी नदियों का प्रवाह भारत की ओंर होता है। 

संसार की सबसे ऊंची 14 पर्वत श्रृंखलाओं में से 7 नेपाल में है। जिनमे नेपाल और चीन की सीमा पर अवस्थित एवेरेस्ट की चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है।

नेपाल की सीमा से जुड़े bihar के जिले 

  1. मधुबनी
  2. सुपौल
  3. सीतामढ़ी
  4. पश्चिम चंपारण
  5. अररिया
  6. किशनगंज
  7. पूर्वी चंपारण

4. दक्षिण में झारखंड | jharkhand in South


झारखण्ड भारत का एक राज्य है। जिसके पूर्वी भाग में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तरप्रदेश और उड़ीसा, उत्तर में बिहार और दक्षिण में छत्तीसगढ़ अवस्थित है।

झारखंड की राजधानी रांची है। लगभग सम्पूर्ण राज्य छोटानागपुर के पठार पर अवस्थित है। प्रकृति की अनुपम छटा, खनिज इत्यादि से ये राज्य परिपूर्ण है।

भारत में सबसे ज्यादा वन प्रदेश वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को स्थान दिया जाता है। अभी भी यहाँ आदिवासी का बसेरा है। 

झारखंड के कई सारे क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। हालाँकि सरकार के प्रयासों के कारण ये नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर। सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

धार्मिक दृष्टिकोण से भी इस राज्य का महत्व है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में हजारों श्रद्धालु जल चढ़ाने यहाँ आते हैं। खासकर सावन के महीनों में यहाँ पर विशेस भीड़ देखने को मिलती है।

वर्तमान में यहाँ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन की सरकार है। जो हाल ही में वर्ष 2020 में हुए चुनाव में निवार्चित हुए हैं।

पहले झारखंड बिहार का ही अंग हुआ करता था । लेकिन वर्ष 2000 में बिहार के दक्षिणी भाग को अलग कर के झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में घोषित कर दिया गया। 

यदि bihar ki chauhaddi की बात करे तो कुल 8 जिले झारखण्ड की सीमा से जुड़े हुए हैं.

झारखण्ड की सीमा से जुड़े bihar के जिले 

  1. रोहतास
  2. गया
  3. भागलपुर
  4. कटिहार
  5. नवादा
  6. जमुई
  7. औरंगाबाद
  8. बांका

ये भी पढ़ें : 

चलते-चलते :

इस article में आपने बिहार की चौहद्दी ( Bihar ki chauhaddi ) के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही आपने जाना की बिहार की चौहद्दी के रूप में जाने जानेवाले राज्यों एवं प्रदेशो के वर्तमान हालात क्या है। 

अगर आपको ये विश्लेषण पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। अगर आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव हैं। तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ