भूमंडलीकरण पर निबंध : जाने क्या है भूमंडलीकरण का अर्थ और लाभ

 प्रस्तुत लेख में जिस विषय पर हम बाद करने वाले है वो है भूमंडलीकरण, दरअसल ये एक विशाल टॉपिक है और वर्तमान में इन्टरनेट पर भी इसके बारे में अधिक जानकारी मौजूद नहीं है .

अतएव भूमंडलीकरण पर निबंध आपको यह समझने में मदद करेगा की भूमंडलिकरण क्या है और सही मायने में इसका अर्थ और परिभाषा क्या है.


भूमंडलीकरण क्या है ?

bhumandalikaran kya hai par research karta ek yuvak

व्यापार , वित्तीय प्रवाहों , टेक्नालॉजी और सूचनाओं के आदान - प्रदान से विश्व की अर्थव्यवस्था में समन्वय और एकीकरण भूमंडलीकरण कहलाता है। 

एक अवधारणा के रूप में भूमंडलीकरण की बुनियादी बात है - प्रवाह। 

प्रवाह कई तरह के हो सकते हैं - विश्व के एक हिस्से के विचारों का दूसरे हिस्सों में पहुँचना , पूँजी का एक से ज्यादा जगहों पर जाना , वस्तुओं का कई - कई देशों में पहुँचना और उनका व्यापार तथा बेहतर आजीविका की तलाश में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों की आवाजाही। 

यहाँ सबसे जरूरी बात है - ' विश्वव्यापी पारस्परिक जुड़ाव ' जो ऐसे प्रवाही की निरंतरता से पैदा हुआ है और कायम भी है । 

भूमंडलीकरण एक बहुआयामी अवधारणा है । इसके राजनीतिक , आर्थिक और सांस्कृतिक अवतार हैं और इनके बीच ठीक - ठीक भेद किया जाना चाहिए । 

यह मान लेना गलत है कि भूमंडलीकरण केवल आर्थिक परिघटना है। 

भूमंडलीकरण के प्रभाव 

भूमंडलीकरण का प्रभाव बड़ा विषम रहा है - यह कुछ समाजों को बाकियों की अपेक्षा और समाज के एक हिस्से को बाकी हिस्सों की अपेक्षा ज्यादा प्रभावित कर रहा है। 

इसी तरह भूमंडलीकरण के प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। 

भूमंडलीकरण के कारण राज्य की क्षमता और ताकत भी प्रभावित होती है। 

उसी तरह भूमंडलीकरण से वस्तुओं के व्यापार में वृद्धि हुई है । भूमंडलीकरण ने विभिन्न देशों की संस्कृतियों को भी प्रभावित किया है। 

भूमंडलीकरण  में प्रौद्योगिकी की भूमिका बड़ी ही महत्वपूर्ण है। 

इसमें कोई शक नहीं कि टेलीग्राफ , टेलीफोन और माइक्रोचिप के नवीनतम आविष्कारों ने विश्व के विभिन्न भागों के बीच संचार की क्रांति कर दिखायी है। 

शुरू - शुरू में जब छपाई ( मुद्रण ) की तकनीक आयी थी तो उसने राष्ट्रवाद की आधारशिला रखी। 

इसी तरह आज हम यह अपेक्षा कर सकते हैं कि प्रौद्योगिकी का प्रभाव हमारे सांचने के तरीके पर पड़ेगा। 

हम अपने बारे में जिस ढंग से सोचते हैं और सामूहिक जीवन के बारे में जिस तर्ज पर सोचते हैं - प्रौद्योगिकी का उस पर असर पड़ेगा। 

विचार , पूँजी , वस्तु और लोगों की विश्व के विभिन्न भागों में आवाजाही की आसानी प्रौद्योगिकी में हुई तरक्की के कारण संभव हुई है। इन प्रवाहों की गति में अंतर हो सकता है। 

उदाहरण के लिए , विश्व के विभिन्न भागों के बीच पूंजी और वस्तु की गतिशीलता लोगों की आवाजाही की तुलना से ज्यादा तेज और व्यापक होगी।


● राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका 

● बेरोजगारी पर निबंध

● विश्व शांति पर निबंध

● गणतंत्र दिवस पर निबंध 

● राष्ट्रिय एकता पर निबंध


चलते-चलते :

भूमंडलीकरण पर निबंध में आपने जाना भूमंडलीकरण क्या है इसके प्रभाव जिनमे सभी सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव शामिल थे।

निश्चय ही हमारे परिवेश को भूमंडलीकरण ने प्रभावित किया है और जीवन जीने के नए तरीको से रूबरू कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ