Helo app क्या है और Helo app से पैसे कैसे कमायें ?

आपने कभी न कभी Helo app के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि Helo app क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं ?

इस बात की गांठ बांध लें, कि बिना इस article को पूरा पढें आप इस वेबसाइट से बाहर नही जाएंगे। क्योकि इसमें मैं आपके साथ Helo app से पैसे कमाने के secret tricks share करने वाला हुँ।

कई जगह आपने Helo app के बारे में सुना होगा या देखा होगा। साथ ही इस बात से भी आप बखूबी परिचित होंगे कि Helo app से पैसे भी कमाये जा सकते हैं।

Note : भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए helo app पर रोक लगा दी है। यदि आप एक भारतीय हैं। तो helo app का प्रयोग नही करें।

लेकिन आपको ये नही मालूम होगा कि, Helo app से पैसे कैसे कमाएं ?

इससे पहले भी मैं आपको india के bolkar app के बारे में बता चुका हुँ। आज के इस article में मैं आपके साथ इसी विषय पर चर्चा करने वाला हुँ। आपके साथ Helo app से जुड़े कुछ अनजाने तथ्य और Helo app से पैसे कमाने के secret tricks share करूंगा।

Helo app kya hai


Helo app क्या है ?


Hello एक social media platform है। जो हमारी सामान्य जिंदगी में प्रयोग होने वाले social media sites और apps जैसे, fcaebook, whatsapp, tik-tok इत्यादी, जैसा ही है।

इसपर हम कई सारे features का आनंद ले सकते हैं। इसके अंदर हमे whatsapp status, tiktok videos, चुटकुले, हिंदी पहेलियां इत्यादी मिल जाते हैं।

साथ आप भी अपने videos, photos वगैरह यहाँ पर post कर के popularity हासिल कर सकते हैं।

Helo app तकरीबन 14 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। आप इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अपने छेत्रिय भाषाओं जैसे, तेलगु, बेंगोली, मलयालम इत्यादी भाषाओं में भी प्रयोग कर सकते हैं।

इन features का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन मे मनोरंजन के उद्देश्य से कर सकते हैं। इसके अलावा helo app से पैसे भी कमा सकते हैं। जो इस app की सबसे खास बात है। 

क्योंकि कोई भी social media apps अपने users को पैसे देने का काम नही करती है। लेकिन Helo एक ऐसा app जिसकी मदद से अनपढ़ व्यक्ति भी छोटे-मोटे task पूरे कर के ढेर सारे पैसे कमा सकता है।

Helo एक chinese app है। जैसा कि आप सभी को मालूम है। कि chinese apps जैसे tik tok, pub g इत्यादि भी चीन की ही पैदाइश है।

ठीक उसी तरह Helo का भी निर्माण चीन में ही किया गया है। Helo app को असल मे भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए design किया गया है।

लेकिन ये app भारतीय users की ढेर सारी sensitive information को store करता है और चीन की सरकार के साथ share भी करता है।

Hello app कैसे download करें ?


Helo app को आप google play store से download कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल में नीचे दिए गए steps को follow करें-

Step #1 : play store open करें

Step #2 : ऊपर दिए गए आयताकार search box में Helo type करें और search करें

Step #3 :  सबसे ऊपर दिख रहे search result पर click करें और instal के button पर दबाएं।

Step #4 : Download होने से लेकर install होने का wait करें। 

Helo के बहुत सारे users हैं। play store पर इसे 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने download और install किया है। 

शहर से लेकर गावँ तक कोई ऐसा कोना नही बचा जहां इस app का उपयोग करने वाले न हों। बड़ी तादाद में लोग इसका उपयोग करते हैं।

चुकी इस app का interface user friendly है। साथ ही मनोरंजन के लिए इसमें ढेर सारे option भी है। जो इसे दूसरे किसी apps से खास बनाता है।

Helo app में account बना कर sign in कैसे करें ?


Helo app में account बनाना भी काफी आसान है। अगर आप helo का उपयोग करना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से आपको Helo account बना लेना चाहिए।

Helo पर account बनाने और sign in करने का process काफी ज्यादा simple है। 

आप अपने existing G-mail account, facebook account या mobile number का उपयोग कर के Helo पर account बना सकते हैं।

Helo app पर account बनाने के लिए नीचे दिए गए कुछ साधारण steps को follow करें-

Step #1 : Helo app को open करें, इसके लिए आप अपने mobile के app drawer में helo app को खोजें और उसके ऊपर उंगली से click करें।

Step #2 : अब आप दिख रहे screen पर अपने पसंद की भाषा का चुनाव करें। ध्यान रहे आप जिस भाषा का चुनाव कर रहे हैं उसके साथ आप comfortable हों। क्योंकि अगले steps उसी भाषा मे आपके सामने आएंगे।


Step #3 : interface पर नीचे right corner की तरफ user profile का option दिखेगा उसके ऊपर click करें।

Step #4 : आगे आपको एक नए interface पर redirect कर दिया जाएगा। जहाँ आपसे आपका mobile number मंगा जाएगा। यहाँ आप अपने mobile number को enter कर के next के button पर click करें।


Step #5 :  आपने जो mobile number पिछले step में use किया था। उसी के ऊपर 6 अंको का एक otp प्राप्त होगा। इस otp को सामने दिख रहे box में दर्ज करें।

Step #6 : अब आपके सामने एक form appear होगा। इसमें आप अपना नाम, user name, email,   जन्मतिथि इत्यादी दर्ज करें और register के button पर click करें।

बधाई हो, आपका Helo account सफलतापूर्वक बन कर तैयार हो चुका है। अब आप helo app का मारक मजा ले सकते हैं। अब आप helo app का उपयोग कर के पैसे कमाने के लिए तैयार है।



Helo app से पैसे कैसे कमाये ?


ऊपर बताए गए steps को जब आपने follow कर लिया है। तो अब आप पैसे कमाने के लिए तैयार है। क्योकि अब इस article का सबसे महत्वपूर्ण भाग शुरू होता है। जिसमे मैं आपको बताऊंगा की, helo app से पैसे कैसे कमाये ?

Helo app से पैसे कमाने का एक बहुत बड़ा फायदा है। वो ये की आओ इसमें से 1 रुपये का balance भी अपने account में निकल सकते हैं।

आपने बहुत सारे पैसे कमाने वाले apps देखे होंगे जो पैसे कमाने के नाम पर आपके साथ ठगी करते हैं। लेकिन helo में ऐसा बिल्कुल भी नही है। 

Helo app से पैसे कमाने के ढेर सारे तरीके हैं। जिनका प्रयोग करके आप अंधाधुंध पैसे कमा सकते हैं।

Helo App को open करने के बाद home screen पर जब आप ऊपर की तरफ देखेंगे तो golden colour का एक सिक्का दिखेगा, जिसके ऊपर रुपये का निशान बना होगा।

आपको उस icon पर उंगली से click करना है। जैसे ही आप उस coin पर click करेंगे आपके सामने एक नया user interface आ जायेगा।


इस नए screen पर आपको ढेर सारे task देखने को मिल जाएंगे। जिन्हें complete कर के आप ढेर सारे रुपये कमा सकते हैं। 

Infograph : Helo app se paise kaise kamaye


Helo app पर पैसे कमाने के तरीके -



1. Daily chek in 


Helo App पर जैसे ही आप अपना Account creat कर लेते हैं। उसके बाद आपको daily Check In का एक Option मिलता है। इसका period 7 दिनों का होता है।

अगर आप पहले दिन check in करते हैं तो 100 coins मिलेंगे, दूसरे दिन 200, तीसरे दिन 300 ऐसे ही 7 दिनों तक चलता है। उसके बाद यह शुरू से start होता है।

इसमें एक बात का ध्यान रखना होता है। अगर आप किसी दिन check in करना भूल जाते हैं। तो आपको  अगले दिन 100 coins से start करना होगा। क्योकि आपने series को तोड़ दिया है।

2. Withdraw Rs 1 


जैसे ही आप helo join करते हैं और एक नई id बनाते हैं। तो आपको 1 रुपये gift के तौर पर तुरंत दिया जाता है। 

उस एक रुपये को आप अपने paytm wallet में स्थानांतरित कर के भी पैसे कमा सकते हैं।

जी बिल्कुल सही पढ़ा आपने पैसे निकालने पर भी आपको पैसे मिलेंगे। कही पर ऐसा offer मिला था क्या आपको। comment box में बताएं।

3. Read in Helo 


कभी पढ़ने या scroll करने के लिए किसी app को पैसे देते हुए सुना है। शायद ही कोई ऐसी app होगी जो सिर्फ scroll करने के पैसे देती हो।लेकिन helo app में आप surfing करके भी पैसे कमा सकते हैं। 

जब helo में एक मिनट के लिए पढ़ेंगे तो आपको 10 coins मिलेंगे। जब आप 3 मिनट पढ़ेंगे तो 20 coin, 5 मिनट के 30, 10 मिनट के 40 और 20 मिनट के 100 coin मिलेंगे।

ये coins अपने आप रात के वक्त रुपये में बदल जाएंगे। अक्सर इन coins की value काफी कम होती है। helo के 100 coins सिर्फ 0.1 रुपये होते हैं। 

4. First time invite 


Helo app पर सबसे ज्यादा पैसे invite के जरिये ही कमाया जा सकता है। उसमें भी अगर आप पहली बार किसी को invite करेंगे तो इनाम की राशि काफी ज्यादा होती है।

Invite के option का उपयोग करके आप अपने दोस्तों को इनविटेशन भेजे और helo app को आपके referral link और code के माध्यम से join करने को कहें।

जैसे ही कोई दोस्त आपके referral link के द्वारा app में register करेगा। आपको 50 रुपये तुरंत मिल जाएंगे। 

अगर आपका दोस्त helo app को प्रतिदिन लगातार 30 दिनों तक उपयोग करता है। तो आपको 300 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार आप helo से पैसे कमा सकते हैं।

5. Invite and earn 


अगर आप एक influencer है। तो आपके लिए ये option सबसे ज्यादा फायदे का सौदा बन सकता है। क्योंकि इसकी मदद से आप लाखों कमा सकते हैं।

Helo में आपको एक target दिया जाता है। जिसमे प्रति referral आपको पैसे दिए जाते हैं। जैसे, 1 से 100 लोगो को invite करने पर 300 रुपये, 500 वे referral पर 5000 रुपये इत्यादि।

लेकिन इस option का फायदा उठाने के लिए आपके पास एक बड़ा  Fan base होना चाहिए। क्योंकि सामान्य व्यक्ति के लिए इतने सारे referral करना संभव नही है।

6. Share your income in Helo


जी बिल्कुल helo app income को share करने के लिए भी पैसे देता है। आप भी अपने कमाये पैसे को दोस्तों के साथ शेयर कर के बिल्कुल अनोखे तरीके से पैसे कमा सकते हैं।

जैसे ही आप अपने income को helo पर मौजूद अपने 3 दोस्तों के बीच बाटेंगे। तो helo की तरफ से 150 coins दिए जाएंगे। जिनकी value 1.5 पैसे हैं।

7. Lucky Week 


Helo पर हर वक्त कोई न कोई competition चल ही रहा होता है। जिसमे भाग ले कर आप ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। 

इन्ही competition में से एक है lucky draw जिसमे शामिल होकर आप 3.5 लाख तक के इनाम जीत सकते हैं।

ये contest हर हफ्ते चलता है, जिसमे भाग लेकर आप cash price के साथ-साथ Mobile phone और other gifts जीत सकते हैं।

8. Earn cash


Helo की home screen पर आपको एक बक्सा मिलेगा जिसे उपयोग करके आप सीधे cash earn कर सकते हैं।

Home screen पर नीचे की तरफ दायीं ओंर एक बॉक्स मिलेगा । इसपर tap कर के आप free में gifts earn कर सकते हैं। जिसे बाद में चलकर bank account या paytm पर withdraw किया जा सकता है।


Helo app से पैसे कैसे निकालें ?


Helo app से पैसे निकालना बहुत ही आसान है। सिर्फ कुछ आसान से steps को follow करके आप hello app से पैसे withdraw कर सकते हैं।

Step #1 : Helo app के interface पर ऊपर की तरफ दिख रहे coin के icon पर click करें।

Step #2 : अब सामने आपकी earning show हो रही होगी। नीचे दिए गए withdraw के button पर click करें।

Step #3 : अपना bank account add करें और फिर ऊपर दिए गए steps को दोहराएं।

Step #4: अपने add किये bank account या paytm में पैसे को transfer कर लें।

Congrats, आपके पैसे बैंक account में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। 

  



चलते-चलते :


अगर आप helo app से पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको ये बात गांठ बांध लेनी होगी की referral पर अधिक focus करना है।

सबसे अच्छी earning invite and earn वाले विकल्प को चुनने में है। लेकिन ये तभी आपके लिए काम करेगा जब आप social media पर अछि पहचान रखते हों।

क्योकि referral के जरिये आपको प्रति invite 300 से 350 रुपये का फायदा होगा। अगर आप की fan base अछि है तो तुरंत ही आप helo app से लाखो रुपये तक कमा सकते हैं।


आज के इस article में आपने जाना कि Helo app क्या है और इससे पैसे कैसे कमाये ?

अगर आप को मेरे बताये हुए पैसे कमाने के तरीके पसंद आये तो इस article को अपने दोस्तों के साथ share करें। साथ helo app से पैसे कमाने के संबंध में अगर कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ