Bolkar app का उपयोग करें, अपने subscribers बढ़ाएं और पैसे कमाये

Bolkar app का उपयोग करना और इस पर अपने subscribers बढ़ा कर पैसे कमाना काफी आसान है।

अगर आप Bolkar app के बारे में जानना चाहते हैं, या bolkar का उपयोग कर रहे हैं और अपने Subscribers बढ़ाना चाहते हैं।

तो चिंता कि कोई बात नही है। इस article में मैं आपको Bolkar app, इस पर मौजूद सुविधाओं और subscriber बढ़ाने के संबंध में विस्तार से बताऊंगा।

Bolkar app logo
Image credit : Bolkar

Bolkar app क्या है ? [ बोलकर पर मौजूद सुविधाओं का संक्षिप्त विवरण ]

Bolkar app एक सवाल जवाब करने का platform है। जिसे विशेष तौर पर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए design किया गया है।

ऐसे भारतीय जिनकी अंग्रेजी भाषा पर अछि पकड़ नही है। लेकिन अपनी बोलचाल की भाषा हिंदी को बेहतर तरीके से समझते हैं। उनके लिए Bolkar app वरदान के समान है।

इसका मतलब ये कतई नही है, कि english जानने वालों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर कोई स्थान नही है।

अगर आप सवाल - जवाब करने वाले platform की तलाश कर रहे हैं। तो ये app आपके लिए फायदेमंद होगा।

Bolkar app की संरचना Quora से प्रेरित है। Quora इंटरनेट पर सवाल जवाब करने के लिए सबसे बड़ी वेबसाइट है। जहाँ कई बिलियन लोग आपके सवालों का जवाब देने और आप से सवाल पूछने के लिए मौजूद हैं।

अगर आप quora के बारे में अधिक जानने की इक्षा रखते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ना बिल्कुल न भूलें -

  Quora क्या है एवं इसका उपयोग कैसे करें ?


अगर संक्षेप में बात करें, तो bolkar app non-english उपयोगकर्ताओं के लिए  audio quora के समान ही है।

इस app की सबसे खास बात ये है कि इस पर upload किये जाने वाले सभी contents user generated होतें हैं।

यह app उनलोगों के लिए भी usefull है। जिन्हें typing नही आती या पढ़ना नही आता।

क्योंकि bolkar app पर सवाल का जवाब देने और सवाल पूछने के लिए type नही करना होता। बलकि मुह से बोलकर आसानी से सवाल जवाब कर सकतें हैं।

बोलकर app का लक्ष्य पूरी तरह से audio based platform को तैयार करना है। जहाँ पर हिंदी भाषी लोग बिना किसी दिक्कत के app की सभी सुविधाओं का लाभ ले सके।


Bolkar app पर उपलब्ध सुविधाएं :


हिंदी प्रश्नोत्तरी

अगर आपको हिंदी भाषा मे सवाल पूछना और उसका जवाब देना पसंद है। तो bolkar app आपके लिए बेहतर choice है।

सामान्य ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, अजब-गजब इत्यादी श्रेणी में सवालों और जवाबों की भरमार है।

यहाँ आप सिर्फ एक click में सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही अपनी आवाज record कर के दूसरों के सवाल का जवाब भी दे सकते हैं।


प्रतियोगिता

हर वक्त इस app पर उत्तर प्रतियोगिता चल रही होती है। जिसमे आपके द्वारा प्रतियोगिता प्रश्नों पर आए likes को जोड़कर ranking का निर्धारण किया जाता है।

अगर आप उस महीने के सबसे ज्यादा लाइक्स वाले टॉप 10 user में शामिल हो जाते हैं। तो आपके postal पते पर विजेता card भेजा जाता है।


बोलकर पार्टनर प्रोग्राम

Quora, youtube जैसे social media plateform की तरह bolkar app पर भी पार्टनर प्रोग्राम उपलब्ध है।

अगर आप इसके लिए qualify कर जाते हैं। तो अपने दिए गए जवाबों पर ढेर सारे पैसे भी कमा सकतें हैं।

हालांकि इससे आपके हफ्ते भर का पॉकेट खर्च भी निकलेगा या नही इसकी कोई guarantee नही है।

Bolkar partner program में शामिल होने के लिए आपको पिछले 100 दिनों में 500 followers और 30 घंटे का listen time पूरा करना होगा।

अगर आप 100 दिनों के इस challenge को पूरा कर लेते हैं। तो बोलकर की team खुद आपसे संपर्क करेगी और bolkar partner program में शामिल होने के लिए निमंत्रण देगी।


समाचार

Bolkar app पर हाल ही के नए updates में कई सारे नए features आये हैं। जिनके अंतर्गत के सारे news channel को add किया गया है।

आप live news आसानी से इस app पर सुन सकतें हैं। हालांकि, आपको यहाँ video नही दिखाई देगी। लेकिन रेडियो का full experience प्राप्त होगा।


संगीत

इस app पर कई सारे music channels को add किया गया है। जिनकी मदद से आप सिर्फ एक click में गानें सुन सकते हैं।

सही मायनों में देखें तो आपको ये app पूरी तरह से updated रखेगी। संगीत का मजा देगी और अगर bolkar walo की कृपा हुई तो पैसे भी आ सकते हैं।


रेडियो

वैसे तो रेडियो अब इतिहास बन के रह गया है। लेकिन craze अभी भी बरकरार है। आज की युवा पीढ़ी का रेडियो से भले ही कोई वास्ता न हों। लेकिन बोलकर app पर आपको रेडियो का मजा भी भरपूर मिलेगा।

All india radio के news, fm channels वगैरा भी यहाँ मौजूद है। तो मस्ती full on होनी ही है।

RJ raunak के साथ बउवा वाला prank, RJ Naved के साथ मिर्ची मुर्गा, podcast में मशहूर पुलियाबाज़ी और संदीप माहेश्वरी का motivation,

जब ये सब एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद हो तो कही और क्यो जाना।


FAQ: Bolkar app से संबंधित सामान्य सवाल-जवाब


1. Bolkar app पर Subscribers कैसे बढ़ाएं ?

Bolkar app पर Subscribers बढ़ाना बहुत ही आसान है। क्योंकि app अभी नई है और genuine उपयोगकर्ता की भी कमी नही है।

लोग आपके जवाब को पसंद करते हैं। तो आसानी से subscribe भी कर देते हैं।

वैसे अगर आप bolkar app पर नए हैं और अपने subscribers बढ़ाना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए tips को follow करें -

प्रतिदिन ढेर सारे सवालों के जवाब दें।

अपने जवाबों के माध्यम से लोगों को हसने पर मजबूर करें।

दूसरों के जवाबों पर comment करें और like करें।

अपने जवाबों को किसी शांत जगह पर professional तरीके से record करें।

दूसरों को अंधाधुंध subscribe करें। ( pro tip )


Note : दुसरो को अंधाधुंध subscribe कर के आप ढेर सारे subscribers तो gain कर लेंगे। लेकिन वो subscribers genuine नही होंगे।


2. Bolkar पर जवाब कैसे record करें ?

बोलकर पर जवाब record करने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें। इनका इस्तेमाल कर के आप आसानी से सवालों का जवाब दे पाएंगे।

Step #1 : जिस सवाल का जवाब देना चाहते हैं। उसका चुनाव करें।

Step #2 : अपने जवाब का script तैयार करें। अगर आप बेझिझक बोल सकते हैं तब script तैयार करने की कोई जरूरत नही है।

Step #3 :  सवाल के नीचे दिए गए "जवाब दे" के button पर click करें।

Step #4 : अपना जवाब record करें। अगर आप अपने जवाब से असंतुष्ट है। तो पुराने जवाब को delete कर के पुनः record करें।

Step #5 : publish के button पर दबा के जवाब को बोलकर app पर live कर दें।


3. Bolkar app पर सवाल कैसे पूछें ?

बोलकर app पर सवाल पूछना काफी आसान है। नीछे दिए गए steps को follow करिये और आप का सवाल बोलकर पर post हो जाएगा।

Step #1 : Bolkar app के home page पर जाएं।

Step #2 : नीचे की तरफ दिए गए "+" के icon पर click करें।

Step #3 : कैटेगरी का चुनाव करें।

Step #4 : सावल record करे या keyboard की सहायता से type करें।

Step #5 : publish के button पर दबा के सवाल को बोलकर पर live कर दें।


4. Bolkar app से पैसे कैसे कमाये ?

बोलकर app से पैसे कमाने के लिए आपको Bolkar partner program का हिस्सा बनना होगा। इसका हिस्सा बनने के लिए आपको 100 दिनों के अंदर 500 subscribers और 30 घंटे का listen time पूरा करना होगा।

इसके बाद आप bolkar app से पैसे कमाने के लिए eligible हो जाएंगे।


    instagram पर followers कैसे बढ़ाएं ?

    विकिपीडिया पर पेज कैसे बनाये ?


चलते-चलते :

Bolkar app जुड़ी ये जानकारियां आपको कैसी लगी comment कर के जरुर बताएं। साथ ही मेरे द्वारा बताए गए tips को follow कर के bolkar app पर अपने subscribers को बढ़ाएं।

अगर आप Bolkar app के उपयोगकर्ता हैं। तो इस article को और भी  बेहतर बनाने के संबंध अपने सुझाव जरुर दें।


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ