Quora क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ?

यदि आपने गूगल पर कभी कोई question search  किया होगा तो first page पर आने वाले सर्च रिजल्ट्स में quora  का कोई आर्टिकल न हो ये हो ही नहीं सकता।  

आज के इस संक्षिप्त आर्टिकल में हम quora के बारे में ही बात करने वाले है। साथ ही जानेंगे की, quora क्या है एवं इसका उपयोग कैसे करें ?

Quora क्या है ?


Quora एक question answer website है । इसकी स्थापना 2009 में कई गयी थी। फेसबुक के पूर्व अधिकारी ,

● एडम डी एंग्लो

● कैरी चीवर

ने इसकी स्थापना की थी। आम आदमी के लिए इसे 21 जून 2010 को launch कर दिया गया। आशा करता हु की आपको quora क्या है पता चल गया होगा।

quora पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाये ?

Quora का उपयोग कैसे करें ?

Quora kya hai aur iska upyog kaise kare

मेरे एंगल से देखा जाए तो quora बाकी सभी सोशल मीडिया साइट्स से बेहतर है, क्योंकि यहाँ हमे फालतू की चीजें नही मिलती। 

इस प्लेटफॉर्म पर हमारी सभी समस्याओं का समाधान बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। 

जिस तरह से फेसबुक, व्हाट्सएप्प जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐरू-गैरु सभी लोग मिल जाते है जो सिर्फ फेक न्यूज़ फैलाने का काम करते है। 

ऐसे में quora बुद्धिजीवियों के लिए वरदान है। यहाँ आपके सवालात के उचित उत्तर मिलते है साथ ही लोगो के साथ अपने ज्ञान को बांटने का मौका। 

quora जैसे plateform पर आपके ज्ञान (knowledge ) की कद्र करने वाले बहुत से लोग मिल जाते है।

Quora कि प्रसिद्धी ( popularity of quora )


Quora पर 2017 के आंकड़ो के अनुसार 190 मिलियन यूजर थे। फिलहाल अंदाज इस प्लेटफॉर्म पर 1 बिलियन के approx यूजर है। 

Quora के importance और popularity का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि इस प्लेटफॉर्म पर बरे-बरे राजनेता से लेकर रिसर्चर, टॉप क्लास के ब्रांड्स के सीईओ , प्रोफेसर, students और हमारे आपके जैसे  लोग भी मौजूद है और सिर्फ मौजूद ही नही है , वो यहा एक्टिव भी है और आपके सवालों का जवाब भी देते है।

क्योरा ( quora ) के कुछ पॉपुलर चेहरे -


 ● बराक ओबामा

 ● जिमि वेल्स

 ● मार्क जुकरबर्ग

 ● कल्पित बिरवल ( 100% Scorer in IIT JEE Mains)

Quora के वर्तमान यूज़र्स की कुल संख्या का 35 % अमेरिका से है जबकि अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 20%  quora यूजर इंडिया में है। 

quora ने इंडिया के users को ध्यान में रखते हुए quora हिंदी भी लांच किया है। जिसपर कई मिलियन भारतीय सक्रिय रहते है।

क्योरा पर पंजीकरण कैसे करें ( How to join quora )


Quora join करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप quora पर अपने Gmail या facebook का इस्तेमाल करके sign in कर सकते है। 

यह आप आने इक्षा के अनुसार किसी भी लेखक को फॉलो कर सकते है साथ ही आप भी सवालो के जवाब देकर अपने फॉलोवर बढा सकते है।

Quora partners program क्या है ?


Quora अपने यूज़र्स को बेहतरीन प्रश्न पूछने के लिए सम्मानित करता है । और उसके बदले पैसे देता है। 

बहुत सारे लोग इससे एक महीने में 1000$ से ज्यादा की कमाई कर रहे है। 

आप भी अगर बढ़िया से बढ़िया प्रश्न पूछने की काबिलियत रखते है तो qpp को जॉइन कर सकते है । 

हालांकि ये quora की एक खामी भी है जो मुझे हमेशा से अछि नही लगती है कि क्योरा प्रश्न पूछने के लिए पैसा देता है। उत्तर लिखने के लिए नही।

Quora बेहतरीन लेखक अवार्ड :


Quora जवाब लिखने वालों को पैसे तो नही देता लेकिन बेहतरीन लेखक का अवार्ड दे कर सम्मानित जरूर करता है। तो बस यूं ही quora पर प्रश्नो के उत्तर लिखते रहिये । 

इस बात से कदापि इनकार नही किया जा सकता है कि quora पर बुद्धिजीवियों को जैसा सम्मान मिलना चाहिए उससे कही ज्यादा सम्मान मिलता है । आपके बुद्धिमत्ता और लेखनी को उचित प्रसंसा भी मिलती है।

Bloggers के लिए वरदान :


जी हाँ quora bloggers के लिए वरदान के समान है क्योंकि यहाँ सभी लोगो को अपने वेबसाइट के लिए टार्गेटेड विसिटर मिल जाते है।

यहाँ पर पोस्ट के लिए बड़ी ही आसानी से और चालाकी से बकलिंक्स बना सकते है। 

आप सवालो के जवाब लिखने के साथ जवाब के बीच मे अपने website का link include कर सकते है। 

जिससे आपके ब्लॉग को अच्छा खासा ट्रैफिक मिल जाएगा।

ये भी पढें :-
 ● Instagram पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं ?

 ● Facebook instant article क्या है ?

Quora कितने भाषाओं में उपलब्ध है ?


Quora जब शुरू हुआ था तब quora पर सिर्फ english language ही चलती थी। 

लेकिन जैसे जैसे  quora का विस्तार हुआ , यह कई सारी क्षेत्रीय भाषाओ में उपलब्ध करा दी गई। 

फिलहाल quora भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी कवर कर चुकी है।

 ● Quora hindi

 ● Quora english

इसके अलावा जर्मन, इटालियन, स्पेनिश, पुर्तग़ाली , फ्रेंच और भी कई ग्लोबल लैंग्वेज जिसे फिलहाल मैं भूल रहा हुं। 

साथ ही भारत मे हिंदी के अलावा तेलगु, बेंगोली, गुजराती, कन्नड़ जैसी भाषाओं में भी उपलब्ध है।

तो दोस्तो  कैसी लगी quora क्या है और इसका उपयोग कैसे करें पोस्ट हमे comment कर के जरूर बताइये और साथ ही आप हमें quora पर फॉलो भी कर सकते है। 

मेरे quora प्रोफाइल का link ये रहा -शिवम पाण्डेय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ