Featured snippet क्या है ? [ blog post को featured snippet में रैंक कराने के 3 तरिके ]

आपको पता है, featured Snippet क्या है ? कई बार जब आप google पर कुछ search करते हैं तो आपके सामने featured snippets आते हैं। 

तब आपके मन मे ये जानने की इक्षा प्रबल हो जाती होगी कि आखिर ये featured snippet क्या है और मेरे website या blog का article featured snippet में कैसे आएगा ?

आज का article भी इसी विषय पर चर्चा कारने के लिए लिख रहा हुं।

Featured snippet

इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि गूगल समय-समय पर अपने algorithms में बदलाव करते रहता है। 

इसके साथ ही website संचालको और users के लिए भी कई सारी नई सुविधाएं ले कर आता है। 

featured snippets को भी google ने इसी उदेश्य के साथ launch किया था। ताकि users के search experience को और भी बेहतर बनाया जा सके।

Featured snippets क्या है ?

Featured snippet एक answer box की तरह होता है। जिसमे users के द्वारा search किये गए सवाल का सीधा और simple सा जवाब दिया जाता है। इसमें show होने वाला content गूगल के द्वारा SERP पर show हो रहे बेहतरीन website से लिया जाता है।

इसकी एक खास बात यह है, कि हमारा content , featured snippet के अलावा भी search result page पर कही और दिखाया जाता है।

Hubspot द्वारा किये गए एक research के मुताबिक, featured snippet में दिखने वाले वेबसाइट पर पहले नंबर पर दिखने वाले वेबसाइट की तुलना में दुगुने लोग click करते हैं।

Featured snippet में किस वेबसाइट को दिखाना है। इसका निर्धारण google खुद करता है। हम और आप इस संबंध में कुछ नही कर सकते हैं।

मेरा blog एक query पर featured snippets में rank कर रहा था। आपको बता दूं कि वो मेरा featured snippets में rank करने का पहला experience था। 

Jemuddin khan ka shivam pandey ko reply


लेकिन हैरानी की बात ये थी, कि मेरे featured snippet में जो image आ रहा था वो जुमेदिन खान sir के support me india ब्लॉग का दिख रहा था।

इस बाबत मैने जुमेदिन sir से सम्पर्क किया तो उन्होंने मुझे बताया कि google इसे अपने हिसाब से decide करता है। कि कहा से इमेज उठाना है और कहा से content,

Featured snippets को भी 3 भागों में बांटा गया है


1. Paragraph

2. List

3. Table

Expert's की मानें तो अन्य किसी भी snippet की तुलना में paragraph को सबसे ज्यादा google search में दिखाया जाता है।

Google search result में paragraph वाले featured snippets 84% दिखाई देते हैं। लिस्ट वाले 10% और table वाले सबसे कम यानी 6% के लगभग।

Featured snippet का सीधा सा मतलब ये है। कि google को आपका content पसंद आया और वो आपके content को promote कर रहा है।

यहाँ तक कि paid ads भी google द्वारा show किये जा रहे featured snippet से ऊपर नही दिखाई दे सकते हैं।

अब सवाल ये उठता है, कि google मेरी वेबसाइट को featured snippets में कैसे rank करेगा ?

उसका जवाब भी आपको मिलेगा बस थोड़ा सब्र करना होगा। क्योकि ये article थोड़ा लंबा जरुर होगा लेकिन जानकारी आपको पक्की और पूरी मिलेगी।


blog post को featured snippets में rank कराने के 3 तरीके :

Featured Snippet में आने के लिए आपको काफी ज्यादा Research और planning के साथ काम करना पड़ता है. इन सब के बावजूद भी आप 100% surety के साथ नहीं कह सकते कि आपको Featured Snippet में जगह मिल ही जाएगी.

स्पेशली यदि आप गूगल के Top 10 में Rank नहीं कर रहे हैं तब तो आपके लिए Featured snippet में rank करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम हो जाता है.

इन सब के बावजूद बहुत सारे Positive Points है, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आपको Featured Snippet के लिए अपने Articles को Optimize करना फायदे का सौदा हो सकता है.

इस दौरान आप अपने आर्टिकल को काफी ज्यादा Improve करते हैं उसमें कई सारे long-tail कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा Information Add करते हैं.

चुकी In Depth article को ज्यादा लिंक मिलने के आसार होते हैं,  ऐसे में आपकी Backlink opportunity पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है. 

आपको कुल 3 ऐसे तरीके बता रहा हुं। जिनकी मदद से आप अपने blog या website के post को featured snippet में rank करा सकते हैं।

हालांकि ये बात गांठ बांध लें कि आप कितना भी कुछ क्यों न कर ले google के algorithms अपने मुताबिक ही आपके पोस्ट को featured snippets में दिखाएंगे।

1. Featured snippet के अनुसार keyword research करें


अगर आप अपने post को featured snippet में rank करवाना चाहते हैं। तो keyword research करते वक्त आपको कई सारी बातों का ख्याल रखना होगा।

आपको कुछ इस प्रकार के keywords खोजने होंगे जिस के लिए google snippet results दिखा सके।

ज्यादातर how to, top 10, definition इत्यादि वाले keywords पर ही featured snippet को दिखाया जाता है।

इसलिए प्रयास करें कि इसी तरह के keyword को अपने आगे आने वाले articles में target करें।

2. अपने articles में FAQ का प्रयोग करें


अगर आप how to type के post नही लिखतें तो featured snippet में रैंक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इसलिए आप मेरी सलाह माने और अपने articles में   FAQ यानी Frequently asked questions का प्रयोग करें। साथ ही उनके जवाब भी सधे हुए अंदाज में दें।

Research कहती है, कि featured snippets में दिखाए जाने वाले paragraph 40 से 50 words के बीच ही होते हैं।

ऐसे में आप अपने targeted keyword के लिए जवाब लिखते वक्त पूरी जानकारी देते हुए 40 से 50 words का एक paragraph जरुर लिखें।

मैं ये बिल्कुल नही कहता हुं, की google आपके उसी paragraph को featured snippet में show करेगा। 

लेकिन ऐसा करने से आपके पोस्ट के featured snippet में add होने की संभावना जरूर बढ़ जाएगी।

3. Articles में Structured data का प्रयोग करें


अगर आप अपने articles में structured data का प्रयोग करते हैं। तो किसी अन्य तरीके की तुलना में 65% अधिक संभावना है। कि आपका content featured snippets में दिखाई देगा।

इसलिए अपने article को एक proper way में सजा कर लिखें। 

उनमें heading का सही जगहों पर प्रयोग करें। मान लीजिये आप एक पोस्ट लिख रहे हैं, organic traffic कैसे बढ़ाएं ?

तो आप heading में इसे H1 के तौर पर लिखते हैं। फिर intro के बाद H2 के तौर पर लिखते हैं। इसके बाद जब आप इसे discribe करते हुए इसके 5 तरीके बताएंगे तो उन्हें H3 के तौर पर लिखना चाहिए।

इस तरह से आप schema mark-up और structured data का इस्तेमाल करते हुए अपने content को featured snippets के लिए optimized कर सकते हैं।


 


चलते-चलते :


Featured Snippets यानी Position Zero पर rank करने के लिए आपको ऊपर दिए गए इन tips को जरूर अपनाना चाहिए।

इस article में आपने जाना, कि featured snippets क्या है और अपने post को featured snippet में कैसे rank कराये ?

अगर इस article के summary की बात करें, तो featured snippets में rank करने के लिए keyword research, structured data का प्रयोग करना अति आवश्यक है।

इसके साथ ही अपने articles या वेबसाइट में विशेष रूप से FAQ का इस्तेमाल कर के featured snippets के लिए Optimise किया जा सकता है।

अगर आपके पास भी featured snippets से जुड़े कोई सुझाव या सवाल हैं, तो उसे हमारे साथ कमेंट box में जरुर share करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ