पानी पीने के फायदे : पानी पीने से होंगे ये शानदार फायदे

पानी पीने के फायदे किसी से भी छुपे हुए नही है। मनुष्य के शरीर का अधिकांश भाग पानी से बना होता है। पानी हमारे Body के कई सारे महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक होता है। जैसे,

  शरीर के waste को बाहर निकालता है।

   Body temperature maintain रखता है।

   मस्तिष्क को कार्य करने की energy देता है।

पेय पदार्थों के माध्यम से हम अपने शरीर की अधिकांश पानी की जरूरतों को पूरा करते है। भोजन से भी हमारे शरीर को नमी मिलती है। लेकिन वो पर्याप्त नही होती।

Pani pine ke fayde


पानी पीने के फायदे [पानी पीने 16 शानदार फायदे]


पानी पीने के फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए। इस article को पूरा पढें। इसमें आपको पानी पीने के 16 बेहतरीन फायदे बताए गए हैं। जिसे follow कर के आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं।

 1. लार (saliva) बनाने में मदद करता है


पानी लार का एक मुख्य घटक है।  लार में electrolytes, mucus और enzymes की थोड़ी सी मात्रा शामिल होती है।  ठोस भोजन को तोड़ने और अपने मुंह को रोगों से सुरक्षित रखने के लिए यह अति आवश्यक है।

हमारे शरीर मे जो saliva का उत्पादन होता है। उसका मुख्य स्रोत हमारे द्वारा भोजन या पेय पदार्थ के रूप में लिए गए तरल पदार्थ होते हैं।

अगर आपका मुख normal से ज्यादा dry है। पर्याप्त पानी पीने के बाद भी अगर ये problem solve नही होती है तो किसी अच्छे doctor से जरुर दिखवा लें।

 2. Body temperature को control करता है


Hydrated रहना आपके शरीर के temperature को सामान्य बनाए रखने के लिए important है। क्योकि आपका शरीर physical activities के दौरान और गर्म environment में पसीने के माध्यम से पानी खो देता है।

ऐसे में आपका पसीना आपके body को cool रखता है, लेकिन यदि आप अपने शरीर मे खपत हुए पानी की भरपाई नहीं करेंगे तो आपके शरीर का temperature सामान्य से ज्यादा increase हो जाएगा।  

क्योंकि जब आपका शरीर dehydrated होता है, तो electrolytes और plasma loose कर देता है।

 यदि आपको सामान्य से अधिक पसीना आ रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आप dehydration से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं।

 3. ऊतकों, रीढ़ की हड्डी और जोड़ों की सुरक्षा करता है


पानी का सेवन आपके जोड़ों, रीढ़ की हड्डी, और ऊतकों को लुब्रिकेट और कुशन करने में मदद करता है।  यह आपको physical activities का आनंद लेने में मदद करेगा और गठिया जैसी स्थितियों के कारण बेचैनी को कम करेगा।

इसलिए बेहतर स्वास्थ्य हेतु पानी पीने के फायदे को नजरअंदाज नही करें।

 4. पसीने, पेशाब और शौच के माध्यम से Body waste को बाहर निकालने में मदद करता है


मानव शरीर पसीने, पेशाब और मल त्याग के लिए पानी का उपयोग करता है।

जब आप बॉडी बनाने के दौरान व्ययाम या किसी गर्म स्थान पर अपने शरीर को पसीने से ठंढा करते हैं। तो पानी का व्यापक रूप से उपयोग होता है।

 स्वस्थ मल होने और कब्ज से बचने के लिए आपको अपने शरीर में पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है।

 हमारी किडनी पेशाब के द्वारा शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को अलग करती है। किडनी के सतत और स्वस्थ रूप से संचालन के लिए पानी की आवश्यकता होती है। अधिक पानी पीने की आदत किडनी में पथरी होने से बचाता है।

 5. physical performance को बेहतर बनाने में मदद करता है


Physical activities के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है।  एथलीट physical activities के दौरान शरीर के वजन का 6 से 10 प्रतिशत तक पानी का सेवन करते हैं।

यदि आप basketball जैसे high efficiency वाले खेलों में भाग ले रहे हैं, तो आप dehydration के प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।

पर्याप्त पानी के अभाव में exercise या कोई अन्य physical activity करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी कई सारी परेशानी हो सकती हैं। जिनमे low blood pressure, high body temperature इत्यादि शामिल हैं। 

यहाँ तक कि dehydration के कारण इंसान की death भी हो सकती है। इसलिए पानी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

 6. कब्ज को रोकने में मदद करता है


 कब्ज को रोकने का एकमात्र तरीका फाइबर खाना नहीं है। अगर आप कब्ज़ जैसी परेशानी से ग्रसित हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।

ताकि आपके मल में पर्याप्त मात्रा में पानी हो। तभी आप बिना किसी परेशानी के मल त्याग कर सकेंगे।

 यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी, मैग्नीशियम और फाइबर का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको कब्ज होने की संभावना हो सकती है।

 यदि आपको पहले से कब्ज है तो परेशान होने की जरूरत नही है। आप carbonated water या सदा पानी पिये। निश्चय ही आपको कब्ज़ की problem से राहत मिलेगी।

 7. पाचन में सहायक होता है


Doctors और विशेषज्ञ खाने के पहले, खाने के दौरान और खाने के बाद पानी पीने की  सलाह देते हैं। हालांकि यह मुद्दा अभी भी विवादित है। कि खाने के दौरान या उसके आस पास पानी का सेवन किस अंतराल में किया जाना चाहिए।

बताया जाता है, की पानी पीने से शरीर को भोजन पचाने में आसानी होती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे हमें खाये गए भोजन का पूरा लाभ मिलता है। 

इसलिए अगर आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं। भोजन के पोषक तत्वो का पूरा लाभ लेना चाहते हैं। तो अभी से पानी पीने के फायदे को जानिये। तभी आप तंदरुस्त जीवन जी पाएंगे।

 8. पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है


 भोजन को तोड़कर महीन करने में मदद के अलावा, पानी आपके भोजन से विटामिन, खनिज, और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है। पानी आपके शरीर के बाकी हिस्सों में इन विटामिन और पोषक तत्वों को उपयोग के लिए वितरित करता है।

 9. वजन कम करने में मदद करता है


Oxford university द्वारा किये गए एक अध्ययन में पता चला है कि अत्यधिक पानी का सेवन करने से शरीर मे वसा को control करने में मदद मिलती है।

चुकी अत्यधिक fat की वजह से हमारा शरीर फूल जाता है। जिससे अप्रत्यासित रूप से हमारे शरीर के वजन में इजाफा होता है।

इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर हम अपने शरीर मे वसा को नियंत्रित कर सकते हैं। जिससे हमारे शरीर का वजन कम होगा और आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। 

 10. रक्त में ऑक्सीजन के flow में सुधार करता है


 पानी पूरे शरीर में पोषक तत्व और ऑक्सीजन का संचार करता है। जिससे हमारे शरीर मे ऑक्सिजन की कमी न हो। 

क्योकि ऑक्सिजन प्राणवायु है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। 

ऐसे में जरूरत है कि आप पानी पीने के फायदे को समझे और अधिक मात्रा में पानी पियें। जिससे आपके रक्त में ऑक्सिजन का अनवरत संचार होता रहे।

 11. यह बीमारी से लड़ने में मदद करता है


 पर्याप्त पानी पीने से कुछ Medical problems को रोकने में मदद मिल सकती है।  इसमें शामिल है:

  कब्ज़

  पथरी

  व्यायाम से होने वाला अस्थमा

  मूत्र पथ के संक्रमण

  उच्च रक्तचाप

पानी आपके भोजन से महत्वपूर्ण विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है, जिससे आपके स्वस्थ रहने की संभावना 200% तक बढ़ जाएगी।

12. Energy बढ़ाने में मदद करता है


 पीने का पानी आपके चयापचय को active कर सकता है।  चयापचय में वृद्धि के कारण ऊर्जा के स्तर पर positive effect पड़ेगा।

एक सोध में दावा किया गया कि 500 ​​मिलीलीटर पानी पीने से पुरुषों और महिलाओं दोनों में चयापचय दर में 30 percent की बढ़ोतरी हुई।  ये प्रभाव एक घंटे तक देखने को मिले।


13. स्मरण शक्ति को बढ़ाता है


उचित मात्रा में पानी के सेवन करने से आपके ऊपर कई सारे positive effects पड़ते हैं। एक  Research के अनुसार पर्याप्त पानी नहीं पीने से आपके ध्यान, सतर्कता और अल्पकालिक स्मृति को negatively affect किया जा सकता है।

अगर आप भुलाआआ..... वाली feeling से छुटकारा पाना चाहते है। तो अभी से अपने दैनिक जीवन मे पानी का सेवन शुरू कर दें।

 14. मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है


 पर्याप्त पानी नहीं मिलने से आपके मूड पर भी असर पड़ सकता है। Dehydration से थकान और भ्रम के साथ-साथ चिंता भी हो सकती है।

अगर मूड नही बनेगा तो जिंदगी में सूनापन आ जायेगा। इस सूनेपन से बचने के लिए और अपने मस्तिष्क को नियंत्रित रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

 15. त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है


 पर्याप्त पानी का सेवन आपकी त्वचा को hydrated रखने में मदद करेगा। उम्र बढ़ने के प्रभावों को कम करने के लिए भी पानी का सेवन पर्याप्त रूप से करना चाहिए।

क्योकि अत्यधिक पानी का सेवन करके आप अपने त्वचा के चमक को बरकरार रख सकते हैं। पानी के सेवन से pimple, skin tan जैसी skin problems से भी छुटकारा मिलता है।

 16. Dehydration को रोकता है


Dehydration आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होने का परिणाम है। क्योकि पानी से शरीर की कई सारी क्रियाएं नियंत्रित होती हैं। 

Dehydration से आपके शरीर मे कई सारी बीमारियां होती हैं। जिनमे शामिल हैं ;

  मस्तिष्क में सूजन

  किडनी खराब

Dehydration से बचने के लिए पसीने, पेशाब और मल त्याग के माध्यम से खोए हुए पानी की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

कितना पानी पीना चाहिए?


 ज्यादातर लोग प्यास लगने पर पीते हैं, जो दैनिक जीवन मे शरीर को पानी की आपूर्ति करने के लिए काफी नही है। आपको अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना होगा।

National academy of science, engineering and medicine के अनुसार, सामान्य पानी का सेवन (सभी पेय पदार्थों और खाद्य पदार्थों से) जो ज्यादातर लोगों की प्यास को बुझाने का काम करते हैं। 

लेकिन इससे शरीर की विभिन्न क्रियाकलापों को पूरा करने में मदद नही मिल पाती है। इसलिए हमें प्यास लगने के अलावा भी पानी पीना होगा।

  पुरुषों के लिए प्रत्येक दिन लगभग 15.5 कप पानी (125 औंस)

  महिलाओं के लिए प्रतिदिन लगभग 11.5 कप (91 औंस)

लोगों को अपने दैनिक पानी के जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत भोजन से मिलता है।  बाकी पेयजल और पानी आधारित पेय पर निर्भर है।  

इसलिए, आदर्श रूप से पुरुष पेय पदार्थों से लगभग 100 औंस (3.0 लीटर) पानी पीते हैं, और महिलाएं, पेय पदार्थों से लगभग 73 औंस (2.12 लीटर)।

निर्जलीकरण से बचने के लिए यदि आप व्यायाम कर रहे हैं या किसी गर्म क्षेत्र में रह रहे हैं तो आपको अपने दैनिक जीवन मे पानी का सेवन बढ़ाना होगा।

आपको कितने पानी की जरूरत है, इसका आकलन करने के अन्य तरीकों में आपकी प्यास और आपके मूत्र का रंग शामिल है।  

प्यास लगना इंगित करता है कि आपका शरीर पर्याप्त hydration प्राप्त नहीं कर रहा है और अगर मूत्र गहरे रंग का होता है तो वह भी dehydration का संकेत देता है। गैर-रंगीन मूत्र आमतौर पर उचित जलयोजन को प्रदर्शित करता है।

प्रतिदिन पर्याप्त पानी पीने के लिए नीचे दिए गए सुझावों को अपनाएं :

  आप जहां भी जाएं अपने साथ पानी की बोतल जरूर ले जाएं।  इस तरह से आप को जब भी जरूरत होगी पानी पी सकेंगे।

  प्रतिदिन आप पानी पीने के लक्ष्य को निर्धारित करें । इस लक्ष्य को पूरा करने में कभी कोई कसर न छोड़ें।

  दोपहर तक अपने निर्धारित पानी पीने के लक्ष्य का आधा हिस्सा complete कर लें। आप अपने लक्ष्य को सोने से एक घंटे पहले तक पूरा कर सकते हैं।


पानी पीने के फायदे के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें comment कर के जरुर बताएं। साथ ही इस article को अपने दोस्तों और जरूरतमंद लोगों के साथ share करें। ताकि उन्हें भी पानी पीने के फायदे का पता चल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ