Sitemap कैसे बनाये और blog या website को Google search console में कैसे submit करें ?


Sitemap हमारे blog या websites के लिए काफी important होता है। इसके जरिये हम अपने वेबसाइट को google search में index करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में आप sitemap बनाना और google search console में sitemap submit करना सीखेंगे।

Sitemap क्या है ?

ये एक तरह का xml file होता है। जिसका उपयोग search engine bots हमारे वेबसाइट के content और structure को समझने के लिए करते हैं। 

Sitemap kya hai , sitemap kaise submit kare

सभी bloggers के लिए sitemap create करना अनिवार्य है। अगर आप बिना sitemap create किये ब्लॉग पर articles लिख रहे है, तो इसका कोई फायदा नही। क्योकि बिना sitemap आपका ब्लॉग google में index नही होगा और न ही organic search के द्वारा कोई इसे पढ़ पायेगा।

 ● Blogger के free domain पर Adsense       कैसे aporove कराएं ?

Sitemap कैसे बनाये ?

Sitemap बनाने के लिए वैसे तो ढेर सारी वेबसाइट है। लेकिन आप अपनी वेबसाइट मेरे द्वारा suggest की गई वेबसाइट पर नीचे दिये गए स्टेप्स को follow कर के बना सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले sitemap. xml वेबसाइट को visit करें।

Step 2. दिए गए चित्र के अनुसार अपना वेबसाइट का url enter करें। ध्यान रहे आप url के पहले https या http लगाना न भूलें। तस्वीर में दिए गए url की जगह आप अपना url enter कर दें।


Sitemap kaise banaye

Step 3. अब more option पर क्लिक करें। और frequency में always select कर लें। ठीक उसी तरह जिस तरह ऊपर दिए गए तस्वीर में दिख रहा है।

Step 4. Create sitemap के button पर click करें। अब आपका sitemap कुछ ही पल के इंतजार के बाद create हो जाएगा। आपका काम यहीं खत्म नही होता है। अभी आपको sitemap search console में add करना होगा।


Sitemap को google search console में कैसे add करें ?

Step 1. Google search console के official वेबसाइट पर visit करें।

Step 2. अब ऊपर की तरफ right side में शो हो रहे नेविगेशन पर क्लिक करें और sitemap पर क्लिक करें।

Step 3. तस्वीर में दिखाए अनुसार अपना यूआरएल एंटर करें। आप अपना यूआरएल enter करें और /sitemap.xml को url के ठीक बाद लगा दें।


Sitemap submission kaise kare

Step 4. अब submit sitemap पर क्लिक करें। और कुछ second wait करें। congratulations आपका sitemap submit हो चुका है।

Sitemap submit होने के 15 से 20 दिनों के बाद आपका वेबसाइट अपने आप google search में index हो जाएगा। आपको समय समय पर अपने google search console को check करते रहना चाहिए। 

क्योकि किसी भी article को google search में index करवाने के लिए हमे search console की अछि जानकारी होनी चाहिए।

जब कभी हमारे वेबसाइट में कोई परेशानी आती है तो उसका पता search console में आसानी से लग जाता है। इसलिए हमें search console की हर रोज check करते रहना चाहिए।

Conclusion :

आज के इस पोस्ट में आप ने जाना sitemap क्या है ? , इसके साथ ही आपने ये भी जाना कि google search console में sitemap को कैसे submit करें।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही sitemap से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो नीचे comment बॉक्स में पुछे।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ