डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमण पर निबंध एवं उनकी जीवनी

डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमण पर निबंध के अंतर्गत जानिए About Chandrashekhar Venkat Ramna In Hindi एवं उनकी जीवनी.

जिससे प्रेरणा लेकर छात्रों का उत्साहवर्धन निश्चित है.

Chandrashekhar Venkat Ramna Biography In Hindi के अंतर्गत आप विज्ञान के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदानो के बारे में जानेंगे.

जो निश्चय ही आपको गौरवान्वित करेगी.

डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमण | About Chandrashekhar Venkat Ramna In Hindi

डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमण का जन्म तत्कालीन त्रिचनापल्ली में ७ नवंबर, १८८८ को हुआ था। चंद्रशेखर शुरू से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी थे। 

जब वे मात्र बारह वर्ष के थे तब उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। उन्होंने मात्र सोलह वर्ष की अवस्था में विश्वविद्यालय से बी.ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। 

यहीं से एम.एस-सी की परीक्षा (भौतिक विज्ञान) उत्तीर्ण की थी। वे अपने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। सन् १९०७ में वे लेखा विभाग की परीक्षा में एक कीर्तिमान के साथ सफल हुए थे। 

परिणामस्वरूप 'डिप्टी एकाउंटेंट जनरल' पद पर नियुक्त हुए। इसके बाद त्रिलोक सुंदरी नाम की कन्या के साथ उनका विवाह हो गया।

कलकत्ता में रहकर उन्होंने तीन वर्षों तक कई महान् आविष्कार किए। इससे उनका नाम पूरे विश्व में चमक गया। बाद में सर आशुतोष मुखर्जी के सहयोग से वे आगे बढ़े। 

सरकारी नौकरी छोड़कर वे कलकत्ता के साइंस कॉलेज में प्रोफेसर हो गए। कुछ समय बाद उन्हें इंग्लैंड में आयोजित विश्वविद्यालय कांग्रेस में बुलाया गया था। 

उनके व्याख्यानों से वहाँ के बड़े बड़े विज्ञानी हैरान रह गए थे। कलकत्ता विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस' की उपाधि प्रदान की थी। 

सन् १९२३ में 'रॉयल सोसाइटी' लंदन ने उन्हें अपना 'फेलो' (सदस्य) बनाया था। डॉ रमण के महत्त्वपूर्ण कार्यों में 'रमण प्रभाव' का विशेष स्थान है।

इसी खोज पर उन्हें 'नोबेल पुरस्कार दिया गया था। 'रमण प्रभाव' के द्वारा वस्तुओं की शुद्धता का पता चलता है। वस्तुओं की प्रतिशत मात्रा आदि की पहचान होती है। 

उनके अन्य अनुसंधानों में चुंबकीय शक्ति, एक्स-रे, समुद्री जल वर्ण तथा ध्वनि आदि विषय मुख्य हैं। सन् १९६८-६९ फूलों के रंगों के संबंध में उन्होंने महत्त्वपूर्ण खोज की। 

बयासी वर्ष की अवस्था में २१ नवंबर, १९७० को डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमण का बंगलौर में निधन हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ