APJ Abdul Kalam का पूरा नाम क्या है ?

APJ अब्दुल कलाम का फुल फॉर्म अब्दुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है। यह उनका पूरा नाम है।

आश्चर्य में पड़ने की आवश्यकता नहीं है किन्तु यदि आपके मन में नाम के इतने लम्बे होने पर संसय है तो आपको बता दू की APJ का full form जानने के बाद मै भी चकित रह गया था।

APJ अब्दुल कलाम भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे।  वह एक पूर्व भारतीय वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता थे। जिन्हें समूचा भारत मिसाइल मैन के रूप में जानता है।  इनका जन्म 15 अक्टूबर, 1931 ईस्वी को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

APJ abdul kalam ka full form  ewan unka pura naam

शैक्षणिक उपलब्धियां :


उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु में ही अपने गृह जिले रामनाथपुरम के एक हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

उन्होंने 1954 में सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से physics विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी कि।

स्नातक की पढ़ाई सम्पन्न करने के बाद, वह उच्च शिक्षा के उद्देश्य से मद्रास चले गए जहाँ उन्होंने 1955 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से aeronautics engineering में डिप्लोमा पूरा किया।

मुख्य कार्य जिसके उन्हें भारत हमेशा याद रखेगा :
उन्होंने अपने करियर का आगाज 1958 में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) से की जहाँ उन्होंने मुख्य वैज्ञानिक के तौर पर काम किया।

1962 में उन्होंने DRDO को छोड़ दिया और परियोजना निदेशक के पद पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में शामिल हो गए।

1992 से 1999 तक, उन्होंने प्रधान मंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के साथ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
2002 से 2007 तक, उन्होंने भारत के 11 वे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।  वे अपने पूरे जीवन में अत्यंत सक्रिय थे इसलिए राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद भी उन्होंने खुद को व्यस्त रखा और अतिथि शिक्षक के रूप में भारत के विभिन्न प्रसिद्ध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों से मिले एवं उन्हें पढ़ाया भी।

पुरस्कार एवं सम्मान :


उन्हें 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

कलाम ने 40 विश्वविद्यालयों से 7 मानक डॉक्टरेट की डिग्रियां प्राप्त कि। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में उनके अतुल्य काम के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

1997 में, रक्षा प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिकीकरण में योगदान के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013 में, APJ अब्दुल कलाम राष्ट्रीय अंतरिक्ष सोसायटी द्वारा वॉन ब्रौन पुरस्कार के हकदार बने।


उनकी मृत्यु के बाद भी, कलाम को कई श्रद्धांजलियां मिलीं।  तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की, कि उनका जन्मदिन, 15 अक्टूबर, पूरे राज्य में "युवा पुनर्जागरण दिवस" ​​के रूप में मनाया जाए। 

तमिलनाडु सरकार ने "APJ अब्दुल कलाम पुरस्कार" की स्थापना की, जिसमे 8-ग्राम स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाते हैं।

यह पुरस्कार वर्ष 2015 में शुरू होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

                              

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2015 को कलाम के जन्म की 84 वीं सालगिरह पर DRDO में कलाम की याद में डाक टिकट जारी किया।


उनकी मृत्यु के बाद कई शैक्षणिक और वैज्ञानिक संस्थानों ने अपना नाम बदलकर कलाम के सम्मान में रख लिया।

APJ अब्दुल कलाम का व्यक्तिगत जीवन परिचय :


कलाम पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे, जिनमें से सबसे बड़ी बहन असीम ज़ोहरा थी। इनका जन्म 1997 में हुआ था।
इसके अलावे तीन बड़े भाई भी थे। जिनमें मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई मराइकयार जिनका जन्म 4 नवंबर 1916 को हुआ था।

मुस्तफा कलाम जिनका जन्म 1999 में हुआ था।  कासिम मोहम्मद इनका जन्म 1995 में हुआ था।

वह अपने पूरे जीवनकाल में अपने बड़े भाई-बहनों और उनके विस्तारित परिवारों के बेहद करीब रहे थे, और नियमित रूप से अपने परिवार हेतु छोटी रकम भेजते थे।

चुकी APJ अब्दुल कलाम आजीवन कुँवारे ही थे।

कलाम को उनकी ईमानदारी एवं प्रसंशनीय सरल जीवन शैली के लिए जाना जाता था।  उनके पास एक टेलीविजन भी नहीं था।

उनकी 6:30 या 7 बजे उठने और 2 रात में सोने की आदत थी। उनकी कुछ निजी संपत्ति में किताबें, उनकी वीणा एवं कपड़ो के अलावा  एक सीडी प्लेयर और एक लैपटॉप शामिल थे।

चलते-चलते :


प्रस्तुत लेखनी में आपने जाना कि APJ अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है एवं आपने उनके नाम की पीछे लगे APJ का full form भी जाना।

इसी तरह की विशेष एवं रोचक जानकारियों के लिए good morning bihar के नियमित पाठक बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ