Internet speed kaise badhaye : internet की speed बढ़ाने के 11 तरीके

हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन मे internet speed की समस्या से जूझते ही रहते हैं।

ऐसे में हमे " internet speed कैसे बढ़ाये ? " सवाल के जवाब कि तलाश रहती है । आज के इस article में हम आपके साथ internet speed बढ़ाने की tips देने वाले हैं।

जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने internet speed को आसानी से बढ़ा सकते हैं। साथ ही इन tips को follow करने से आपके phone के response time में भी सुधार होगा।

आज के युग मे बिना इंटरनेट जिंदा रहना संभव नहीं। हम सभी किसी न किसी रूप से internet पर निर्भर है। ऐसे में हमे internet की speed से कभी संतुष्टि नही मिलने वाली।

पहले 1G हुआ करता था। जिसके help से हम बड़ी मुश्किल से phone पर बात कर पाते थे। फिर 2G आया जिसने हमे internet की दुनिया से रुबरु कराया। 

इसके बाद 2.5 G, 3G और अब 4G use कर रहें हैं। लेकिन अभी भी हमें internet की speed से संतुष्टि नही है। 

Internet की speed 4G के बावजूद कभी-कभार काफी कम होती है। 

कुछ जगहों पर तो नेटवर्क न होने के कारण ऐसा होता है। लेकिन कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहाँ network होने के बावजूद internet की speed बढ़ाने की जरूरत महसूस होती है।

आगे हमारी आवश्यकता के अनुसार internet की दुनिया मे बदलाव आते रहेंगें। इसलिए फिलहाल हम " internet की speed कैसे बढ़ाएं " विषय पर बात कर लेते हैं।


Mobile और computer में internet की speed कैसे बढ़ाएं [ 11 tips to boost internet speed ]


नीचे दिये गए 11 शानदार तरीकों को follow करिये और बिना किसी परेशानी के अपने internet की speed को बढ़ाये।

1. Problem का पता लगाएं


सबसे पहले हमें इस बात का पता लगाना होगा कि आखिर internet slow क्यों है। इसके अनगिनत कारण हो सकतें हैं। जिन्हें हमें Identity करना होगा।  इनमें से कुछ common problem ये हो सकती हैं -

पुराना software या hardware

एक ही network से कई सारे device का connected रहना

किसी प्रकार के signal अवरोधक का होना, जैसे दीवाल, पेड़ इत्यादि ।

 real time पर files का download होना

 Service provider की तरफ से internet speed कम कर दी गयी हो।

2. Cache data को clear करें


Internet पर browsing करते वक्त हम। न जाने कितनी सारी वेबसाइट पर visit करते हैं। ऐसे में उन सभी sites की cache और cookies हमारे device में save हो जाते हैं। जिस कारण से हमे slow internet की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस problem को solve करने और अपने internet की speed को बढ़ाने के लिए हमे उन cache deta को अपने device या browser से immediately delete कर देना चाहिए।

अगर हम ऐसा करते हैं। तो हमारे device की internet speed तो बढ़ेगी ही। साथ ही mobile phone और computer की system performance में भी बेहतरी देखने को मिलेगी।

3. Browser को update करें


एक out dated browser आपके browsing experience को फीका कर सकता हैं। क्योंकि इनमें हमे slow internet की समस्या देखने को मिलती है।

Slow net की वजह से न तो हम किसी web page को load कर पाते हैं। न ही video देख सकते हैं। कई बार तो slow internet की वजह से कई सारे जरूरी काम pending रह जाते हैं। 

इसलिए ये जरूरी है, कि जैसे ही browser का नया update आये उसे install कर लें। नही तो slow internet speed की वजह से रंग में भंग पड़ सकता है।


   Fire Fox

   Safari

4. Background data को clear करें


जब कभी हम अपने mobile में किसी app का इस्तेमाल करते हैं। तो जब तक हम background deta clear नही कर देते, तब तक यह हमारे फ़ोन में background में run कर रहा होता है। 

ऐसे में हमारे phone के storage पर दवाब बढ़ता है। और हमारा ram भी engaged रहता। इसलिए ऐसी स्थिति में slow internet speed स्वाभाविक है।

इस समस्या से निपटने और phone में internet speed को बढ़ाने के लिए, background में run कर रहे app को remove करना बहुत जरूरी है।

5. बेहतर browser का उपयोग करें


एक बेहतर browser आपके browsing experience में चार चांद लगा देता है। market में कई सारे web browsers हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर में slow internet की problem देखने को मिलती हैं।

ऐसे में जरूरत है, कि हम किसी ऐसे browser का उपयोग करें, जो पूरी तरह से सुरक्षित हो। जिसमें slow internet speed जैसी कोई समस्या न हों।

फिलहाल google chrome, firefox, safari जैसे browsers इस काम के लिए उपयुक्त हैं। जिनमे हमे अछि internet speed के साथ regular updates भी मिल जाते हैं।

6. Browser tabs और plugins को हटा दें


एक साथ अलग-अलग websites को browse करने के लिए पता नही हम कितने new tabs creat कर लेते हैं। जिस कारण से एक वक्त ऐसा भी आता है कि हम किसी भी website को load नही कर पाते।

साथ ही हमलोग न जाने browser में कितने सारे plugins install कर लेते हैं। ये plugins भी अपने काम करने के लिए normal से ज्यादा internet consume करते हैं।

' internet speed कैसे बढ़ाएं ? ' का जवाब इसमें भी छुपा हुआ है। इसलिए आपने जितने भी extra tabs खोल रखें हैं। उन्हें delete कर दें। साथ ही extra plugins को भी uninstall कर दें।

अगर आप इन steps को follow करते हैं, तो निश्चय ही आपके internet speed में इजाफा होगा।

7. अपने घर मे signal spot का पता लगाएं


कई बार सही से network नही आने के कारण net की speed बहुत ज्यादा घट जाती है। हो सकता है की आपका घर किसी ऐसे area में हो जहाँ पर signal week हो। 

अक्सर ऐसा गाँव मे देखने को मिलता है। चुकी मैं भी गाँव में रहता हुँ। तो internet से जुड़ी इस महान समस्या से भली-भांति अवगत हुँ।

ऐसी स्थिति में, मैं अपने घर पर अलग-अलग जगहों पर जा कर, internet की speed को check करता  हुँ। सभी के घर मे एक ऐसा spot जरूर होता हैं। जहाँ internet की speed अछि हो।

इसलिये आप भी इस experiment को try कर के देखें। आपके भी बालकनी, हॉल या कमरे के किसी कोने में अच्छा network coverage जरूर होगा। 

8. अपने mobile या computer को update करें


तेज internet speed पाने के लिए आपको हमेशा अपने mobile और computer को latest operating system से update रखना चाहिए।

क्योंकि पुराने operating system वाले device में कई सारी खामियां होती हैं। उन्हीं खामियों को दूर करने के लिए समय-समय पर कई सारे software update आते रहते हैं।

अगर आप तेज internet speee पाना चाहते हैं, तो आपको अपने device को immediately update कर लेना चाहिए।

9. अपने device को shut down करें


Expert ऐसा कहते हैं, कि अगर आपको अपने electronic devices में कोई  खामी दिखाई देती है। तो उस device को कुछ समय के लिए shut down कर दें और फिर उसे turn on करें।

ज्यादातर cases में ये तकनीक काम करती है। जिससे हमारी problem बिना किसी देरी के ठीक हो जाती है।

कुछ ऐसा ही mobile phone और computer के साथ भी होता है। अगर आपको अपने device में slow internet की समस्या दिखाई देती है। तो अपने device को 30 second के लिए shut down कर दें।

आपका और मेरा experience भी कहता है। कि ऐसा करने से network की problem solve हो जाती है। जिससे internet की speed बढ़ जाती है।

10. Router में limitations लगाएं


ऐसा देखा गया है, कि जब कभी एक ही router से कई सारे mobile और computer को connect किया जाता है, तो internet की speed कम हो जाती है। 

इस समस्या को सुलझाने के लिए अपने router से connected अधिक device को remove कर दें। या फिर router में connection का limitation लगा दें।

जिससे एक साथ कई सारे device उस router से connect न हो पाए। ऐसा करने से निश्चय ही आपके internet speed में इजाफा होगा।


11. Ethernet का उपयोग करें


Wi-Fi की जगह Ethernet cable का उपयोग करें। ज्यादातर computers को router के back side में दिए गए ethernet port की help से एक cable के जरिये connect किया जा सकता है।

आपको ethernet cable बाज़ार में आसानी से किसी भी computer shop में मिल जाएगा। इसके उपयोग से router और computer के बीच signal पहुंचने में जो time लगता है उसे decrease किया जा सकता है।

Note : आप अपने smartphone को ethernet cable के जरिये internet से connect नही कर सकते। क्योंकि mobile में ethernet port नही होता है।




इस पोस्ट में आपने जाना, mobile या computer में internet की speed कैसे बढ़ाएं ?
आशा करता हु कि ऊपर दिए गए steps को follow कर के आपके internet की speed बढ़ गयी होगी।

अगर आपके आपके मन मे कोई और सवाल हो या आपके internet की speed अभी भी नही बढ़ी है, तो हमे कमेंट कर के बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ